लखनऊ में खामेनेई की मौत पर सड़कों पर शिया समुदाय : तस्वीरें हाथ में लेकर प्रदर्शन कर जताया शोक, छाती पीटकर किया विरोध

लखनऊ में कोहराम: खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारी विरोध

लखनऊ में खामेनेई की मौत पर सड़कों पर शिया समुदाय : तस्वीरें हाथ में लेकर प्रदर्शन कर जताया शोक,  छाती पीटकर किया विरोध

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ के घंटाघर पर हजारों शिया मुसलमानों ने प्रदर्शन किया। इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया। मौलाना सैफ अब्बास ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि खामेनेई मजलूमों की आवाज थे और यह घटना खाड़ी क्षेत्र को अस्थिर करेगी।

लखनऊ। इजरायल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर का असर रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी देखने को मिला। घंटाघर क्षेत्र के पास बड़ी संख्या में शिया मुसलमान सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने खामेनेई की तस्वीरें हाथ में लेकर नारेबाजी की और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान लोगों ने छाती पीटकर अपना विरोध दर्ज कराया तथा इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नारे लगाए।

प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि खामेनेई की हत्या की गई है और यह कार्रवाई धोखे से की गई। उनका आरोप था कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों ने विश्वासघात किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक खामेनेई के जाने के बाद भी उनके विचार जिंदा रहेंगे। वहीं, शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने इस घटना को आतंकवादी हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई ने खाड़ी क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है और हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। मौलाना ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल की नीतियों से दुनिया में तनाव और हिंसा बढ़ रही है। 

उन्होंने कहा कि खामेनेई केवल ईरान के नेता नहीं थे, बल्कि वे दुनिया भर के वंचित और उत्पीड़ित लोगों की आवाज थे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा हालात किस दिशा में जाएंगे, यह कहना मुश्किल है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि ईरान इस संकट से उबर जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में पड़ोसी की दरिंदगी: घर में अकेली पाकर विवाहिता से रेप, विरोध पर धमकाया और किसी को बताने पर बुरा अंजाम देने की दी चेतावनी  जयपुर में पड़ोसी की दरिंदगी: घर में अकेली पाकर विवाहिता से रेप, विरोध पर धमकाया और किसी को बताने पर बुरा अंजाम देने की दी चेतावनी
जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पड़ोसी ने विवाहिता...
जीएसटी से भरा सरकार का खजाना: फरवरी में 8.1% ग्रोथ के साथ 1.83 लाख करोड़ का रिकॉर्ड संग्रह
ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमलों में दो और शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की, रक्षा परिषद की बैठक में हो रहे थे शामिल
गहलोत ने दिल्ली पहुंचकर एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ को दी बधाई : संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का किया आह्वान, कहा- सेवा की भावना ही राजनीति का मूल मंत्र
होली पर लगने जा रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण : भारत के अलावा इन देशों में दिखेगा असर, पढ़े क्या होता है ग्रहण
भव्य अभिषेक का नजारा! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 151 किलो दूध से स्नान, 1001 मोदक चढ़ाए गए
महिला सुरक्षा की ओर तकनीक आधारित बड़ा कदम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान पुलिस की अभिनव पहल; बस, ऑटो और टैक्सी में ‘राजकॉप सिटीजन एप’ के क्यूआर कोड पोस्टर लगाने की शुरुआत