गिरिराज मलिंगा को झटका : याचिका खारिज, जिला अदालत में चलेगा मुकदमा

जिला अदालत में ट्रांसफर करने के राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश को सही करार दिया

गिरिराज मलिंगा को झटका : याचिका खारिज, जिला अदालत में चलेगा मुकदमा

जिला अदालत में ट्रांसफर करने के राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश को सही करार दिया। अब ये मामला जयपुर की जिला अदालत में चलेगा।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2022 में धौलपुर में दलित इंजीनियर के साथ मारपीट के मामले में राजस्थान के पूर्व विधायक गिरिराज मलिंगा को झटका दिया है।  कोर्ट ने इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली मलिंगा की याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस एमएम सुंदरेश की अध्यक्षता वाली बेंच ने धौलपुर से जयपुर जिला अदालत में ट्रांसफर करने के राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश को सही करार दिया। अब ये मामला जयपुर की जिला अदालत में चलेगा।

पुलिस कमिश्नर को गवाहों की सुरक्षा के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में पर्याप्त सबूत हैं और ट्रायल कोर्ट में समयबद्ध सुनवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने जयपुर पुलिस कमिश्नर को गवाहों की सुरक्षा और सुनवाई प्रक्रिया की निगरानी का निर्देश दिया। 

यह था मामला
दरअसल मार्च 2022 में धौलपुर के बाड़ी में दलित इंजीनियर हर्षाधिपति के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पूर्व विधायक गिरिराज मलिंगा ने अपने साथियों के साथ इंजीनियर के दफ्तर में घुसकर कुर्सी से हमला कर दिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। गिरिराज मलिंगा पर आरोप है कि उन्होंने इंजीनियर को जातिसूचक गालियां भी दी। इस घटना के बाद मलिंगा के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

 

Read More ट्रंप के बयान के बाद गिरावट से उबरे शेयर बाजार: 640 अंक की मजबूती के साथ सेंसेक्स 78,205 पर बंद, जानें वो कारण जिससे बाजार में अचानक आई तेजी

Tags: malinga

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र