दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार : अब भी गंभीर श्रेणी में बरकरार, जीआरएपी के प्रतिबंध लागू 

यह गिरावट भारी स्मॉग से थोड़ी राहत का संकेत देती है

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार : अब भी गंभीर श्रेणी में बरकरार, जीआरएपी के प्रतिबंध लागू 

आंकड़ों के अनुसार पीएम 2.5 का स्तर 128 माइक्रोग्राम/घन मीटर और पीएम10 का स्तर 166 माइक्रोग्राम/घन मीटर रहा।

नई दिल्ली। वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया। हालांकि प्रदूषण का स्तर अभी भी गंभीर श्रेणी में ही बना हुआ है। सुबह 11:28 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 204 दर्ज किया गया, जो कल सुबह करीब 11 बजे के 315 के मुकाबले काफी कम है। हालांकि वायु गुणवत्ता अभी भी खराब से गंभीर की श्रेणी में है, लेकिन यह गिरावट भारी स्मॉग से थोड़ी राहत का संकेत देती है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण बढऩे की स्थिति में लागू किए जाने वाले ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) के स्टेज-दो के प्रतिबंध अभी भी लागू हैं। आंकड़ों के अनुसार पीएम 2.5 का स्तर 128 माइक्रोग्राम/घन मीटर और पीएम10 का स्तर 166 माइक्रोग्राम/घन मीटर रहा, जो दोनों ही सुरक्षित सीमा से काफी अधिक हैं। सुबह की हल्की धुंध, 20 डिग्री सेल्सियस तापमान, 49 प्रतिशत आद्र्रता और 9 किमी/घंटा की हवा की गति ने राजधानी में ²श्यता और प्रदूषण के फैलाव की स्थिति को प्रभावित किया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, द्वारका, आईटीओ और जहांगीरपुरी में क्रमश: 370, 345 और 365 एक्यूआई दर्ज किया गया। औद्योगिक क्षेत्रों में शनिवार के शहर के औसत से अधिक  एक्यूआई  रहा-बवाना में 364, नरेला में 387 और ओखला फेज-2 में 340  एक्यूआई  दर्ज हुआ। एक्यूआई  स्केल के अनुसार वायु गुणवत्ता- अच्छा (0-50), संतोषजनक (51-100), मध्यम प्रदूषित (101-200),  खराब (201-300), बहुत खराब (301-400), गंभीर (401-500) माना जाता है। प्रशासन ने लोगों से लगातार सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि वायु गुणवत्ता संवेदनशील समूहों के लिए खतरनाक और आम लोगों के लिए अस्वास्थ्यकर बनी हुई है।

Tags: air

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबीयत नासाज, एसएमएस अस्पताल में भर्ती राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबीयत नासाज, एसएमएस अस्पताल में भर्ती
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबियत नासाज होने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती किया। रूटिन जांच और डॉक्टर्स की सलाह...
प्रधानमंत्री मोदी ने दी सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर जवानों को बधाई: सुरक्षा में उनके अनुशासन, समर्पण की जमकर की सराहना 
उच्च स्तरीय समिति की पहली बैठक : खेजड़ी पर कानून लाएगी सरकार, प्रारूप तैयार करने के लिए सब कमेटी का गठन
जल्द समाप्त होगा ईरान युद्ध : जबरदस्त सफल रहा है सैन्य अभियान, ट्रम्प बोले- कई मायनों में हासिल कर ली जीत
स्पेशल टीम ने किया खुलासा : वर्ल्ड कप टी-20 फाइनल मैच पर एक करोड़ से ज्यादा का सट्टा पकड़ा, रावत नगर में छापा मारकर 10 को दबोचा
विधानसभा में उठा अवैध कॉलोनियों का मुद्दा, महावीर जयंती की छुट्टी 30 मार्च करने की मांग
एएफसी महिला एशियाई कप 2026: राष्ट्रगान गाने से मना करने वाली पांचों ईरानी महिला फटबॉलरों को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी किया समर्थन