मेकेदाटू बांध विवाद पर तमिलनाडु-केंद्र आमने-सामने, मुख्यमंत्री विजय ने PM को पत्र लिखकर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री विजय ने कानूनी सिद्धांतों का दिया हवाला

मेकेदाटू बांध विवाद पर तमिलनाडु-केंद्र आमने-सामने, मुख्यमंत्री विजय ने PM को पत्र लिखकर जताई नाराजगी
कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदाटू बांध को लेकर केंद्र सरकार के संसद में दिए बयान पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सख्त आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी के बयान को वापस लेने का आग्रह किया और स्पष्ट किया कि निचले तटीय राज्यों की अनुमति के बिना निर्माण कानूनी सिद्धांतों के खिलाफ है।

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राज्य के लिए महत्वपूर्ण मेकेदाटू बांध मुद्दे पर जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी के बयान को निराशाजनक बताते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार से इस बयान को वापस लेने का आग्रह करते हुए कहा कि अंतर-राज्यीय जल विवादों में स्थापित कानूनों और कानूनी सिद्धांतों का संदर्भ दिये बिना ऐसी टिप्पणी की गयी है। उल्लेखनीय है कि चौधरी ने कहा था कि, 'उच्चतम न्यायालय ने ऐसा कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया है कि कावेरी नदी पर निर्माण के लिए कर्नाटक को निचले तटवर्ती राज्यों की सहमति लेना अनिवार्य है'

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि जल शक्ति राज्य मंत्री का यह निराशाजनक जवाब निचले तटीय राज्यों की सहमति से जुड़े प्रचलित कानूनी रुख और स्थापित सिद्धांतों को ध्यान में रखे बिना दिया गया प्रतीत होता है। अलमाटी बांध और केरल की पाम्बार जलविद्युत परियोजना पर न्यायालय की संविधान पीठ के निर्णयों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु का यह स्पष्ट मत है कि प्रस्तावित मेकेदाटू बांध परियोजना का मूल्यांकन महज एक इंजीनियरिंग प्रस्ताव के रूप में नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि इसकी कानूनी स्वीकार्यता की जांच सबसे पहले कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण के अंतिम फैसले, 16 फरवरी 2018 के उच्चतम न्यायालय के निर्णय और निचले तटवर्ती राज्यों के अधिकारों के संदर्भ में की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायाधिकरण के निर्णय का अनुपालन एक अनिवार्य पूर्व शर्त है। उन्होंने केंद्र सरकार से अंतर-राज्यीय जल मुद्दों में स्थापित कानूनी सिद्धांतों का संदर्भ दिये बिना राज्यसभा में दिये गये इस उत्तर को वापस लेना सुनिश्चित करने का गंभीर अनुरोध किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर