मेट्रो स्टेशनों पर प्रदर्शन : मेट्रो के किराए बढ़ाने को लेकर कांग्रेस कार्यकरताओं ने उठाई आवाज, भाजपा ने कहा- किराया वृद्धि का निर्णय आवश्यक था 

मेट्रो ट्रेन में सवारी करते हुए प्रदर्शन किया

मेट्रो स्टेशनों पर प्रदर्शन : मेट्रो के किराए बढ़ाने को लेकर कांग्रेस कार्यकरताओं ने उठाई आवाज, भाजपा ने कहा- किराया वृद्धि का निर्णय आवश्यक था 

बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कई मेट्रो स्टेशनों पर विरोध प्रदर्शन किया

बेंगलुरु। बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कई मेट्रो स्टेशनों पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें हाल ही में किराया बढ़ाने के खिलाफ आवाज उठाई गई और कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र सरकार पर अवैज्ञानिक तरीके से मेट्रो किराया बढ़ाने का आरोप लगाया।

 विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और उन्होंने यात्रियों को गुलाब के फूल बांटे, जो कि शांतिपूर्ण विरोध का प्रतीक है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि किराया संशोधन एक केंद्रीय सरकार की ओऱ से नियुक्त समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया था, लेकिन कर्नाटक में भाजपा नेताओं द्वारा इस जिम्मेदारी को राज्य सरकार पर डालने की कोशिश की जा रही थी। इसका जवाब देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रदर्शन किए। प्रदर्शन बेंगलुरु केंद्रीय, उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम जिला कांग्रेस समितियों की ओर से सुबह 10 बजे से शुरू किया गया। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे वाले मास्क पहने थे और किराया वृद्धि को वापस लेने की मांग वाले हुए प्लेकार्ड लिए हुए थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक अन्य समूह मेट्रो ट्रेन में सवारी करते हुए प्रदर्शन किया। इस बीच, भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किराया वृद्धि का निर्णय आवश्यक था और विपक्षी पार्टी जनता को राजनीतिक फायदे के लिए गुमराह कर रही है। इसके अलावा, राजाजी नगर से मल्लेश्वरम तक कांग्रेस की ओर से आयोजित एक और प्रदर्शन ने मेट्रो किराया मुद्दे पर राजनीतिक टकराव को और भी तेज कर दिया।

Tags: Congress  

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त