राम मंदिर पर ग्रेनेड धमाके की साजिश, हरियाणा से पकड़ा आतंकी, अयोध्या का रहने वाला, दिल्ली के हैंडलर के सम्पर्क में था

एटीएस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई

राम मंदिर पर ग्रेनेड धमाके की साजिश, हरियाणा से पकड़ा आतंकी, अयोध्या का रहने वाला, दिल्ली के हैंडलर के सम्पर्क में था

सारा काम वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर कर रहा था।

फरीदाबाद। अयोध्या स्थित राम मंदिर को ग्रेनेड से उड़ाने की साजिश का खुलासा हुआ है। मामले में अयोध्या निवासी 19 वर्षीय अब्दुल रहमान हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़ा गया है जो दिल्ली के हैडलर के सम्पर्क में था। वह फैजाबाद से फरीदाबाद हैंड ग्रेनेड लेने ही आया था। वापस लौटकर उसे अटैक करना था। ये सारा काम वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर कर रहा था। हैंड ग्रेनेड भी इसे आईएसआई के हैंडलर ने ही दिए थे। फरीदाबाद में वह नाम बदलकर छुपा हुआ था।

एटीएस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, आईबी से मिला था इनपुट
रविवार शाम को डीआईजी सुनील जोशी और डीएसपी एसएल चौधरी की अगुआई में गुजरात एटीएस और फरीदाबाद एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसमें इंटेलिजेंस ब्यूरो का इनपुट भी उनके काम आया। जब उसे पकड़ा गया तो उसके पास 2 हैंड ग्रेनेड भी थे जिन्हें डिफ्यूज कर दिया गया। पकड़ा गया अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर, जिला फैजाबाद (अयोध्या) का रहने वाला है। वह वहां मटन शॉप चलाता है। 

राम मंदिर से 10 किमी दूर रहता है
गुजरात एटीएस ने भी कन्फर्म किया कि वह राम मंदिर से 10 किमी दूर रहता था। उसके घर में रेड कर कई संदिग्ध चीजें बरामद की गई हैं। उससे ट्रेन की टिकट भी मिली है। वह दिल्ली में किसी के संपर्क में था। राम मंदिर निर्माण के बाद से ही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी भारत में उसे निशाना बनाकर बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की साजिश रच रही है। इसी काम के लिए अब्दुल रहमान को चुना गया था। गुजरात एटीएस के मुताबिक उसने एक बार राम मंदिर की रेकी भी की थी। वह हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी लेने के लिए ही फैजाबाद से फरीदाबाद आया था। वह साजिश को अंजाम दे पाता, इससे पहले ही पकड़ा गया। सुरक्षा एजेंसियों को पूछताछ के बाद पता चला कि अब्दुल रहमान आईएसआई के इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था।

अहमदाबाद में फिर से आतंकी संगठन सक्रिय
गुजरात एटीएस के मुताबिक अहमदाबाद में फिर से एक बार आतंकवादी संगठन सक्रिय हुआ है, जो दहशत फैला रहा है। इसी की जांच के दौरान उन्हें हरियाणा में 2 आतंकियों की जानकारी मिली थी। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि इसमें अब्दुल रहमान भी शामिल है। जो सोशल मीडिया के जरिए आतंकी संगठन से जुड़ा। इसके बाद गुजरात एटीएस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया। उनके साथ फरीदाबाद से स्पेशल टास्क फोर्स की टीम को अटैच किया गया।

Read More शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी: सेंसेक्स 566 अंक की बढ़त के साथ खुला, इन कंपनियों पर रखें नज़र

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक: गोल्ड लोन के लिए 501 मौजूदा शाखाओं के साथ सुरक्षित ऋण वितरण का किया विस्तार, पारदर्शी और भरोसेमंद गोल्ड लोन सेवाएं पहुँचाई जाएंगी एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक: गोल्ड लोन के लिए 501 मौजूदा शाखाओं के साथ सुरक्षित ऋण वितरण का किया विस्तार, पारदर्शी और भरोसेमंद गोल्ड लोन सेवाएं पहुँचाई जाएंगी
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सुरक्षित ऋण वितरण को मजबूत करते हुए अपनी 501 शाखाओं में गोल्ड लोन सेवाएं सक्रिय...
विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण
शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक
बार काउंसिल चुनाव में 8974 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 23 पदों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में
डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन