जब तक आधी आबादी को हक नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा: लाम्बा

‘महिला आरक्षण कानून’ लागू करने की मांग

जब तक आधी आबादी को हक नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा: लाम्बा

लाम्बा ने कहा कि यह अभियान जंतर-मंतर से शुरू हुआ है और देश के हर राज्य, हर जिले, हर शहर तथा हर गांव तक पहुंचेगा और जब तक आधी आबादी को उनका हक नहीं मिलता आंदोलन रुकेगा नहीं।

नई दिल्ली। महिला कांग्रेस की हजारों कार्यकर्ताओं ने ‘महिला आरक्षण कानून’ लागू करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि जब तक आधी आबादी को न्याय नहीं मिलता है महिला कांग्रेस का अभियान थमेगा नहीं। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने जंतर मंतर पर देशभर से आई हजारों महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी में अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने विधानसभा तथा संसद में महिलाओं के लिए नए संसद भवन में धूम धड़ाके से 33 प्रतिशत आरक्षण वाला विधेयक पारित करवा कर ठंडे बस्ते में डाल दिया है और उसे क्रियान्वित नहीं किया जा रहा है।  

गांव-गांव तक पहुंचेगा आंदोलन
लाम्बा ने कहा कि यह अभियान जंतर-मंतर से शुरू हुआ है और देश के हर राज्य, हर जिले, हर शहर तथा हर गांव तक पहुंचेगा और जब तक आधी आबादी को उनका हक नहीं मिलता आंदोलन रुकेगा नहीं। मोदी सरकार ने 2024 के आम चुनाव से पहले महिला आरक्षण कानून पारित कर दिया लेकिन इसके क्रियान्वयन को लंबित रख दिया था। महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू किया जाना चाहिए ताकि हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र - जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं वहां की महिलाओं को इस कानून का लाभ मिल सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प