युवा कांग्रेस ने किया बेरोजगारी के खिलाफ संसद का घेराव : मोदी पर चंद पूंजीपतियों के लिए काम करने का लगाया आरोप, कहा- अडानी-अंबानी से दोस्ती निभाने से देश की सेवा नहीं होती

कांग्रेस की नौकरी दो, जंजीरें नहीं नारे की आवाज ही गूंजेगी

युवा कांग्रेस ने किया बेरोजगारी के खिलाफ संसद का घेराव : मोदी पर चंद पूंजीपतियों के लिए काम करने का लगाया आरोप, कहा- अडानी-अंबानी से दोस्ती निभाने से देश की सेवा नहीं होती

युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर चंद पूंजीपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मंगलवार को संसद के घेराव के लिए मार्च किया

नई दिल्ली। युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर चंद पूंजीपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मंगलवार को संसद के घेराव के लिए मार्च किया और कहा कि देश का युवा हक की लड़ाई लड़ रहा है और युवा संगठन इस लड़ाई को सडक से संसद तक लड़ेगा। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए आज यहां कहा कि सरकार सिर्फ अरबपतियों के लिए काम कर रही है और बेरोजगारी, नशाखोरी, अग्निवीर और केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ अब सिफऱ् सड़क से लेकर संसद तक युवा कांग्रेस की नौकरी दो, जंजीरें नहीं नारे की आवाज ही गूंजेगी। अडानी-अंबानी से दोस्ती निभाने से देश की सेवा नहीं होती, यदि सच में देश की भलाई करनी है, तो युवाओं के भविष्य के बारे में विचार करना होगा। 

संसद भवन के नजदीक जंतर मंतर पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों युवा शामिल हुए जिसमें कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नीरज कुंदन सहित कई नेता मौजूद रहे। चिब ने कहा कि अमेरिका से भारतीय नागरिकों को जिस अमानवीय तरीके से भारत भेजा गया है। उनके हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीर थी और यह स्थिति बेहद शर्मनाक है। यह स्थिति विश्व पटल पर भारत और भारतीयों का अपमान है। 

उन्होंने सरकार के बजट को 'युवा विरोधी बताया और कहा कि 3.2 करोड़ लोगों को छोड़ देश के बाक़ी 140 करोड़ लोगों को इससे ठगा गया है। इस बजट में रोजगार, महंगाई कम करने, आर्थिक असमानता हटाने के लिए कुछ नहीं किया गया  है। पूरे बजट को सुनने के बाद यही पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार बिहार के मतदाताओं  और मध्यमवर्ग को लुभाने की कोशिश में हैं। 

 

Read More बेकाबू कार पुलिया से गिरी : पिता-पुत्र की मौत, परिवार के 7 लोग सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे घर

Post Comment

Comment List

Latest News

नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 542 करोड़ की लागत वाली अत्याधुनिक म्यूजियम सब-वे टनल का शिलान्यास किया। यह सुरंग बिहार और...
चिरंजीवी का सरकार ने पहले नाम बदला : अब योजना बदहाल, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रही कैशलेस सुविधा
ईरानी जवाबी कार्रवाई: अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर सटीक मिसाइल हमला, दुश्मन के रडार सिस्टम पहले ही हो चुके हैं नष्ट
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाए कर रही रोडवेज में फ्री यात्रा : सिंधी कैंप बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़, प्रशासन कर रहा अतिरिक्त बसों का संचालन
आपदा सरकार ने रोकी थी दिल्ली की विकास यात्रा : भाजपा सरकार बनने के बाद आई तेजी, मोदी ने कहा- विकास के मॉडल में बहानें बंद; काम शुरू
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री