शिक्षण संस्थानों को व्यवस्थित बनाना सरकार की जिम्मेदारी : देश में हर घंटे करीब 2 छात्र कर रहे है आत्महत्या, सिस्टम ने छात्रों को बनाया प्रेशर कुकर; कांग्रेस मुख्यालय में बोले कन्हैया कुमार 

सरकारी शिक्षण संस्थानों को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए

शिक्षण संस्थानों को व्यवस्थित बनाना सरकार की जिम्मेदारी : देश में हर घंटे करीब 2 छात्र कर रहे है आत्महत्या, सिस्टम ने छात्रों को बनाया प्रेशर कुकर; कांग्रेस मुख्यालय में बोले कन्हैया कुमार 

कांग्रेस ने कोचिंग संस्थानों में चल रही लूट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थाओं को व्यवस्थित बनाने की जिम्मेदारी सरकार की है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कोचिंग संस्थानों में चल रही लूट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थाओं को व्यवस्थित बनाने की जिम्मेदारी सरकार की है और उसे शिक्षा को व्यवसाय बनने से रोकने तथा सरकारी शिक्षण संस्थानों को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि देश में हर घंटे करीब दो छात्र और 24 घंटे में करीब 28 छात्र आत्महत्या कर रहे हैं, जैसे किसान की आत्महत्या के पीछे सिस्टम जिम्मेदार है, वैसे ही छात्र आत्महत्या के पीछे भी सिस्टम जिम्मेदार है। ये सिस्टम छात्रों को प्रेशर कुकर बना रहा है और उन्हें रोज सपने बेचे जा रहे हैं। सीट कितनी है, पारदर्शी रूप से परीक्षा कैसे होगी, रोजगार के अवसर कितने बनेंगे- इस पर चर्चा नहीं होती है।

देश में रोजगार दिलाने के नाम पर सिर्फ कोचिंग संस्थान बन रहे हैं, जो माता-पिता से मोटी फीस वसूलते हैं। पिछले कई दिनों से लगातार एक खबर आ रही है, जिसमें डॉक्टर-इंजीनियर बनाने का दावा करने वाले कोचिंग संस्थान लोगों से फीस वसूलकर गायब हो गए। देश में जब भी ऐसा व्यवस्थित असफल सिस्टम होता है, तो उसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए, लेकिन सरकार और बाजार के बीच में देश के विद्यार्थी, नागरिक पिस रहे हैं। आज देश में सपना बेचा जा रहा है और कोङ्क्षचग संस्थानों की बाढ़ आई हुई है, क्योंकि सरकारी व्यवस्था की हालत कमजोर है। शिक्षा, बाजार और मुनाफे की वस्तु नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले सीबीएसई के परीक्षा और परिणाम के बाद छात्र बड़े पैमाने पर आत्महत्या कर लिया करते थे लेकिन तब की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार ने फैसला लिया कि हम किसी छात्र को पास और फेल नहीं करेंगे, हम ग्रेड देंगे। आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, इतनी बेरोजगारी हिंदुस्तान के इतिहास में कभी नहीं रही। पीएचडी के बाद भी छात्रों को नौकरी नहीं मिल रही है। सरकार और बाजार के बीच में देश का भविष्य पिस रहा है। ऐसे में सरकार सुनिश्चित करे कि देश में जितने भी खाली पद हैं, उन पर पारदर्शी तरीके से नियुक्ति हो, क्योंकि आज कोई ऐसी नौकरी नहीं है, जिसमें धांधली न होती हो। देश की सरकारी संस्थाओं को बेहतर बनाया जाए, क्योंकि सरकारी संस्थाएं कमजोर नहीं होंगी तो निजी क्षेत्र को विकसित होने में मुश्किल होगी। उन्होंने कहा कि देश में आईएएस, इंजीनियर-डॉक्टर बनाने का जो धंधा है, उसे रेगुलेट किया जाना बहुत जरूरी है और जितने भी खाली पद हैं, उन्हें पारदर्शी तरीके से भरा जाए।

 

Read More प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी पीटर मैग्यार को बधाई : भारत-हंगरी के बीच द्विपक्षीय एवं रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर, साथ मिलकर काम करने की जताई उत्सुकता

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल