West Bengal में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या
पुलिस ने बताया कि मिंटू शेख पर पहले बम से हमला किया गया और फिर गोली मार दी गयी।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बोलपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत केतुग्राम में अज्ञात बदमाशों ने एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल में आज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान है।
पुलिस ने बताया कि मिंटू शेख पर पहले बम से हमला किया गया और फिर गोली मार दी गयी। मिंटू की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति एक रैली में गया था, घर लौटते समय उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गयी।
इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हत्या में माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ता शामिल हैं, हालांकि माकपा ने इसका खंडन किया और इसे गुटीय कलह का परिणाम बताया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
गहलोत को नजर का चश्मा बदल लेना चाहिए, मोदी सरकार के विकास कार्य नहीं दिख रहे : मदन राठौड़
24 Jan 2025 11:18:16
मोदी ने कम इन इंडिया, मेक इन इंडिया की दिशा में प्रयास किए और भारत की प्रतिभाओं को देश में...
Comment List