E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? केंद्र ने बताया- तेल आयात घटाना और किसानों को फायदा

सस्ता पेट्रोल बनने में अभी लगेगा समय

E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? केंद्र ने बताया- तेल आयात घटाना और किसानों को फायदा
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि 20% एथनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) का उद्देश्य ईंधन को सस्ता करना नहीं, बल्कि कच्चे तेल के आयात पर भारत की निर्भरता घटाना है। मक्के से ₹71.86 प्रति लीटर की महंगी दर पर एथनॉल खरीदे जाने के कारण वर्तमान में इसका उत्पादन शुद्ध पेट्रोल से अधिक महंगा बैठता है

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित ईंधन (E20) को अपनाने का उद्देश्य पेट्रोल को सस्ता करना नहीं, बल्कि देश को कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता से धीरे-धीरे मुक्त करना है। सरकार के अनुसार, E20 की कीमत फिलहाल शुद्ध पेट्रोल से कम नहीं हो सकती, क्योंकि इथेनॉल की खरीद किसानों से तय और सुरक्षित दरों पर की जाती है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि मक्के से तैयार इथेनॉल की खरीद करीब 71.86 रुपये प्रति लीटर की दर से की जाती है। ऐसे में मौजूदा वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों पर E20 का उत्पादन पारंपरिक पेट्रोल की तुलना में महंगा पड़ता है। मंत्रालय के मुताबिक, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 120 से 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएगी, तभी E20 उपभोक्ताओं को कीमत के स्तर पर राहत दे सकता है।

सरकार ने यह भी कहा कि E20 से देश को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। इससे कच्चे तेल के आयात में कमी आएगी, विदेशी मुद्रा की बचत होगी और किसानों की आय बढ़ेगी। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम से अब तक करीब 1.97 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचाई गई है, जबकि 1.66 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि सीधे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों तक पहुंची है। साथ ही, E20 के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में भी उल्लेखनीय कमी आई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन