मछलियों के पम्प के इंपैलर में फंसने का खतरा: बीछवाल जलाशय से मछलियों को स्थाई रूप से हटाने का काम शुरू

पंजाब से बुलाई विशेषज्ञों की टीम, मछलियां निकालने में लगी नावें और फ्रिजर वाले वाहन

 मछलियों के पम्प के इंपैलर में फंसने का खतरा: बीछवाल जलाशय से मछलियों को स्थाई रूप से हटाने का काम शुरू

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बीछवाल स्थित जलाशय से मछलियों को स्थायी रूप से हटाने का काम बुधवार से शुरू कर दिया गया है। कारण बताया गया है कि जलाशय में मछलियां होने की स्थिति में इसमें बचे हुए कम पानी का उपयोग भी संभव नहीं है। तकनीकी विशेषाज्ञों के अनुसार जलाशय में कम पानी रहने के दौरान मछलियों के पम्प के इंपैलर में भी फंसने का खतरा होता है।

बीकानेर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बीछवाल स्थित जलाशय से मछलियों को स्थायी रूप से हटाने का काम बुधवार से शुरू कर दिया गया है। कारण बताया गया है कि जलाशय में मछलियां होने की स्थिति में इसमें बचे हुए कम पानी का उपयोग भी संभव नहीं है। तकनीकी विशेषाज्ञों के अनुसार जलाशय में कम पानी रहने के दौरान मछलियों के पम्प के इंपैलर में भी फंसने का खतरा होता है। मशीनरी के खराब होने का भी डर रहता है। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने अपनी मौजूदगी में बुधवार को जलाशय से मछलियां निकलवाने का काम शुरू करवाया। उन्होंने जलाशय का निरीक्षण किया और पानी की उपलब्धता के बारे में जाना।

संभागीय आयुक्त ने बताया कि बीछवाल जलाशय का निर्माण 1994 में हुआ। इसके माध्यम से शहरी क्षेत्र में पेयजल वितरण किया जाता है। वर्तमान में बीछवाल जलाशय में बड़ी संख्या में मछलियां हैं। जलाशय में पानी का लेवल कम होने के कारण इन मछलियों के लिए ऑक्सीजन कम हो जाती है। इससे मछलियों के जीवन पर भी खतरा हो जाता है। उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर जलाशय निर्माण के बाद पहली बार यहां से मछलियां निकलवाने का कार्य प्रारम्भ किया गया है। इस कार्य के लिए पंजाब से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है तथा मछलियां निकालने के लिए नावों और फ्रिजर वाले वाहनों की व्यवस्था भी की गई है। यह कार्य अतिशीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही जलाशय की साफ सफाई का कार्य भी हो जाएगा। जिससे जलाशय में निचले स्तर का पानी भी आपूर्ति के लिए उपयोग में आ सकेगा। इस दौरान जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय कुमार शर्मा और अधीक्षण अभियंता बलवीर सिंह मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प