5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में लगी 1.49 लाख करोड़ की बोली

5जी स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए बोली लगा रहा है

5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में लगी 1.49 लाख करोड़ की बोली
संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि नीलामी अभी जारी है और फिर से बोली लगेगी। 9 चक्र की बोलियां संपन्न हुई है, जिसमें 1.49 लाख करोड़ रु. की बोली लगायी गयी है।

नई दिल्ली। देश में यथा शीघ्र 5 जी सेवा शुरू करने के लिए जारी स्पेक्ट्रम नीलामी के दूसरे दिन कंपनियों ने 1.49 लाख करोड़ रु. की बोली लगायी है। संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि नीलामी अभी जारी है और फिर से बोली लगेगी। 9 चक्र की बोलियां संपन्न हुई है, जिसमें 1.49 लाख करोड़ रु. की बोली लगायी गयी है। इस निलामी में मुख्य रूप से रिलायंस, भारती एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और अदाणी समूह शामिल है। अदाणी समूह प्राइवेट नेटवर्क के लिए 5जी स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए बोली लगा रहा है।

कंपनियां 5जी नेटवर्क मिलने के बाद इस साल के अंत तक या अगले वर्ष के प्रारंभ में देश में 5 जी सेवाएं शुरू कर सकती हैं। 5जी नेटवर्क 4जी नेटवर्क की तुलना में कम से 10 गुना तेज होगा। 5जी सेवाओं के लिए सरकार ने 600 मेगाहटर्ज, 700, 800, 900, 1800, 2100, 2300, 2500 मेगाहटर्ज निम्न बैंड की रेडियोतरंगों और सी बैंड में 3.3-3.6 गीगाहटर्ज तथा उच्च बैंड में 26 गीगाहटर्ज का कुल 72,097.85 मेगाहटर्ज स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए पेश किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने जौनपुर के तिवारीपुर गांव पहुंचकर मृतक विशाल यादव के परिजनों से मुलाकात कर...
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत
कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा
गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: यूएपीए के तहत शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित, हथियार और ड्रग्स तस्करी का आरोप
स्टोरीज, जर्नी, स्माइल्स थीम पर होगा आरडीटीएम का छठा संस्करण, 19 सितंबर को पब्लिक के लिए खुली रहेगी एग्जीबिशन
सीएम फडणवीस ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को बताया नई पीढ़ी का प्रतिनिधि, संगठन में बदलाव का प्रतीक
नगर निगम उदयपुर के भूखण्ड घोटाले में अभियुक्त भंवर सिंह राव गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेजों के जरिए भूखण्ड की लीजडीड जारी करवाकर बेचने का आरोप