टेलीग्राम पर गेम का झांसा : 1.75 लाख की साइबर ठगी, मैसेज लिंक के जरीए जाल में फंसाया

पार्ट टाइम कमाई का मैसेज भेजकर फंसाया

टेलीग्राम पर गेम का झांसा : 1.75 लाख की साइबर ठगी, मैसेज लिंक के जरीए जाल में फंसाया
टेलीग्राम पर पार्ट टाइम काम और गेम खेलकर कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने शास्त्री नगर निवासी 36 वर्षीय इमरान खान से करीब 1.75 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने पहले 2 हजार जमा कराने पर 2.5 हजार लौटाने का लालच दिया, टास्क के नाम पर रकम बढ़ाते गए।

जयपुर। टेलीग्राम पर पार्ट टाइम काम और गेम खेलकर कमाई का झांसा देकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने मैसेज लिंक के जरिए शास्त्री नगर के विजय नगर निवासी 36 वर्षीय इमरान खान को अपने जाल में फंसाया। पहले 2 हजार रुपए जमा कराने पर 2.5 हजार रुपए देने का लालच दिया। इसके बाद टास्क पूरा करने के नाम पर अलग-अलग रकम जमा कराते रहे। फंसी रकम वापस पाने के लालच में पीड़ित ने करीब 1.75 लाख रुपए गंवा दिए। शिकायत करने की बात कहने पर ठगों ने उसे ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने भट्टाबस्ती थाने में आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

200-500 रुपए रोज कमाने का दिया झांसा :

थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि 29 अगस्त को टेलीग्राम पर मैसेज आया था। इसमें पार्ट टाइम काम कर रोज 200 से 500 रुपए कमाने की बात कही गई थी। लिंक पर क्लिक करने पर एक ग्रुप खुला, जिसमें कई लोग जुड़े हुए थे। ग्रुप में बताए गए गेम को खेलने पर 2 हजार रुपए जमा करने के बदले 2.5 हजार रुपए मिलने का झांसा दिया गया।

टास्क के नाम पर बढ़ती गई रकम :

Read More पुनर्मतदान में दोपहर तक 48 फीसदी तक पहुंची वोटिंग, वार्ड 34 के दोनों बूथों पर मतदान की रफ्तार रही धीमी

रुपए जमा करने के बाद टास्क पूरा नहीं हुआ तो आरोपी ने 26 हजार 995 रुपए और जमा कराने को कहा। इसके बाद 58 हजार 600 रुपए जमा करवाए गए। जब पीड़ित ने पैसे नहीं होने की बात कही तो ठगों ने किसी से एडजेस्ट करने को कहा और 10 मिनट में टास्क पूरा होने पर 1 लाख 6 हजार 550 रुपए मिलने का लालच दिया। इसके बाद एक और टास्क देकर 85 हजार 600 रुपए जमा करने को कहा गया। मना करने पर खाते में 2 लाख 6 हजार रुपए आने की बात कही गई।

Read More जयपुर, कोटा और जोधपुर महापौर के चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू

रुपए जमा कराने के बाद बंद किया संपर्क :

Read More राज्य सरकार बताए कि ई-सिगरेट बेचने वालों पर क्या कार्रवाई की : हाईकोर्ट

फंसी रकम निकालने के लालच में पीड़ित ने 85 हजार 600 रुपए भी जमा कर दिए। इसके बाद भी टास्क पर टास्क देकर रुपए जमा कराने का सिलसिला जारी रहा। आखिरकार उसने गेम खेलना बंद कर दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर
नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी व छेड़छाड़ के मामले में फरार दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुख्य...
राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद  
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
पश्चिम एशिया के झगड़ों के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत जरूरी, एर्दोगन बोले- तालमेल से कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मिलती है मदद
राजस्थान नगर निकाय चुनाव : 7 निगमों में डिप्टी मेयर, 47 परिषदों में उपसभापति और 251 नगरपालिकाओं में चुने जाएंगे उपाध्यक्ष
अक्षरा नेगी बनीं नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस उर्वशी-2026 की विजेता, आत्मविश्वास और शानदार स्टेज प्रेजेंस से निर्णायकों को किया प्रभावित
अयोध्या में चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को बचाने की चल रही कार्रवाई : आरोपियों के खिलाफ अब तक चार्जशीट भी नहीं हुई दाखिल, जयराम बोले- चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को कौन और क्यों बचा रहा?