एशियन गेम्स फाइनल में स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक कमाल, 11 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं

महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

एशियन गेम्स फाइनल में स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक कमाल, 11 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं
जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया। श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंदों में 79 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। शेफाली वर्मा (48) और ऋचा घोष (नाबाद 49) की पारियों की बदौलत भारत ने 216/3 का मजबूत स्कोर बनाया।

नई दिल्ली। जापान में चल रहे एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मुकाबले में मंधाना ने 45 गेंदों पर 5 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 79 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान 13 रन बनाते ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर लिए। मंधाना यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। 

उन्होंने 308वें अंतरराष्ट्रीय मैच में यह मुकाम हासिल किया। मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 60 गेंदों पर 90 रन जोड़े। दोनों की साझेदारी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 हजार रन पूरे कर नया रिकॉर्ड बनाया। शेफाली ने 29 गेंदों पर 48 रन बनाए। इसके बाद ऋचा घोष ने 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन की पारी खेली। भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

एचपीवी और एमआर टीकाकरण अभियान, 30 सितम्बर तक 80 प्रतिशत और 31 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश एचपीवी और एमआर टीकाकरण अभियान, 30 सितम्बर तक 80 प्रतिशत और 31 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
प्रदेश में बच्चों और बालिकाओं के टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को विशेष...
जयपुर नगर निगम : उपमहापौर की कुर्सी पर सियासी पेंच, भाजपा में आउटर जयपुर से चेहरे की तलाश
एशियन गेम्स में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता पहला स्वर्ण पदक
भाजपा की जीत : सीएम ने संभाला प्रचार और जनसंपर्क का मोर्चा, अजेय कुमार ने संगठन की कमजोर कड़ियां मजबूत कर बूथ तक पहुंचाया नेटवर्क
70 वर्ष की हुई रंजीता : फिल्मी दुनिया में अपनी खूबसूरती और अभिनय से बनाई खास पहचान, जानें करियर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में 
नयापुरा बस स्टैंड की हालत बदहाल : करोड़ों की कमाई, लेकिन यात्रियों को सुविधाएं फिर भी नदारद…
महिलाएं आजमा रहीं दांव, ताे कहीं पुरूष चला रहे शमशीर