जयपुर के 18 निकायों में भाजपा का 12 और कांग्रेस का 6 में बना बोर्ड, शाहपुरा नगर परिषद में एक वोट से जीती भाजपा

कांग्रेस प्रत्याशी को 27 मत मिले

जयपुर के 18 निकायों में भाजपा का 12 और कांग्रेस का 6 में बना बोर्ड, शाहपुरा नगर परिषद में एक वोट से जीती भाजपा
जिले की दो नगर परिषदों चौमूं-शाहपुरा और 16 नगर पालिकाओं में निकाय अध्यक्ष के चुनाव। भाजपा ने दोनों नगर परिषदों समेत 10 नगर पालिकाओं में बोर्ड बनाया, कांग्रेस को छह में सफलता मिली। शाहपुरा में भाजपा के रविश खटाना 28 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी से एक वोट से जीते।

जयपुर। जिले में दो नगर परिषद चौमूं और शाहपुरा के साथ ही 16 नगर पालिकों में निकाय अध्यक्ष का चुनाव हो गया। इसमें दो नगर परिषद चौमूं एवं शाहपुरा के साथ ही 10 नगर पालिकाओं में भाजपा बोर्ड बनाने में सफल हुआ। कांग्रेस 6 नगरपालिकाओं में ही बोर्ड बना पाई। नगर परिषद शाहपुरा में चुनाव सबसे रोमांचक हुआ, जहां 55 पार्षदों में से भाजपा के 20 और कांग्रेस के 23 पार्षदों सहित 12 निर्दलीय पार्षद जीते थे। इसमें, भाजपा के रविश खटाना को 28 मत मिले और कांग्रेस प्रत्याशी को 27 मत मिले।

चाकसू नगर पालिका में भाजपा की पुष्पा देवी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि चुनाव के दौरान फुलेरा में एक मत निरस्त भी हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर
नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी व छेड़छाड़ के मामले में फरार दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुख्य...
राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद  
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
पश्चिम एशिया के झगड़ों के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत जरूरी, एर्दोगन बोले- तालमेल से कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मिलती है मदद
राजस्थान नगर निकाय चुनाव : 7 निगमों में डिप्टी मेयर, 47 परिषदों में उपसभापति और 251 नगरपालिकाओं में चुने जाएंगे उपाध्यक्ष
अक्षरा नेगी बनीं नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस उर्वशी-2026 की विजेता, आत्मविश्वास और शानदार स्टेज प्रेजेंस से निर्णायकों को किया प्रभावित
अयोध्या में चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को बचाने की चल रही कार्रवाई : आरोपियों के खिलाफ अब तक चार्जशीट भी नहीं हुई दाखिल, जयराम बोले- चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को कौन और क्यों बचा रहा?