राजस्थान नगर निकाय चुनाव : 7 निगमों में डिप्टी मेयर, 47 परिषदों में उपसभापति और 251 नगरपालिकाओं में चुने जाएंगे उपाध्यक्ष

जैसलमेर में जेठानी-देवरानी आमने-सामने

राजस्थान नगर निकाय चुनाव : 7 निगमों में डिप्टी मेयर, 47 परिषदों में उपसभापति और 251 नगरपालिकाओं में चुने जाएंगे उपाध्यक्ष
राजस्थान के 305 नगरीय निकायों में उपाध्यक्ष, उपसभापति और उपमहापौर पदों के चुनाव के लिए दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान हो रहा है। पाली में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, वहीं निंबाहेड़ा में भाजपा के निलेश मेहता निर्विरोध चुने गए हैं। जैसलमेर में जेठानी-देवरानी आमने-सामने हैं।

जयपुर। प्रदेश के 305 शहरी निकायों में उपाध्यक्ष पदों के लिए आज चुनाव होंगे। सात नगर निगमों में डिप्टी मेयर, 47 नगर परिषदों में उपसभापति और 251 नगरपालिकाओं में उपाध्यक्ष पद के लिए दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर कई निकायों में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। पाली नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। वहीं, निंबाहेड़ा नगर परिषद में भाजपा के निलेश मेहता निर्विरोध उपसभापति चुने जा चुके हैं।

जैसलमेर में जेठानी-देवरानी आमने-सामने

जैसलमेर में उपसभापति पद का चुनाव भी चर्चा में है। यहां भाजपा की वार्ड-6 पार्षद मधुबाला देवी सिंह चौहान और कांग्रेस की वार्ड-22 पार्षद प्रेमलता चौहान ने नामांकन दाखिल किया है। दोनों पारिवारिक रूप से जेठानी-देवरानी हैं।

सवाई माधोपुर में नामांकन के दौरान हंगामा

Read More 4 दिन बाद भी ठीक नहीं हुआ एयर इंडिया का विमान, जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा

सवाई माधोपुर नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब भाजपा चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत को अंदर जाने से रोका गया। इस दौरान उनकी सीओ सिटी राजेंद्र मीणा से कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई। प्रजापत ने खुद को चुनाव प्रभारी बताते हुए आपत्ति जताई और एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग की।

Read More फैटी लिवर स्क्रीनिंग में राजस्थान अव्वल : बीते साल 2.61 करोड़ में 31.02 लोग ग्रसित, मिशन ओवी लॉस चलेगा

सभापति के बाद अब उपसभापति की बारी, आज तय होंगे 18 निकायों के उपसभापति

Read More एआई की निगाह में राजस्थानी निकायों के चुनाव : राजस्थान में पार्टियां नहीं, मानो होटल इंडस्ट्री लड़ रही चुनाव

नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत जयपुर जिले के दो नगर परिषद और 16 नगर पालिकाओं में आज उपसभापति पद के लिए चुनाव होगा। सोमवार को सभापति के चुनाव के बाद अब मंगलवार को उपसभापति पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी निकायों में पार्षदों के बीच जोड़-तोड़ और समर्थन जुटाने का दौर भी जारी है।

सोमवार को हुए सभापति चुनाव में दो नगर परिषद सहित 10 नगर पालिकाओं में भाजपा के सभापति निर्वाचित हुए, जबकि छह नगर पालिकाओं में कांग्रेस ने सभापति पद पर कब्जा जमाया। अब उपसभापति पद के चुनाव में दोनों प्रमुख दलों की रणनीति और पार्षदों के समर्थन का असर देखने को मिलेगा। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मंगलवार दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। नाम वापसी के बाद यदि किसी निकाय में एक ही प्रत्याशी मैदान में रहता है तो उसे निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित घोषित किया जाएगा। वहीं, एक से अधिक प्रत्याशी रहने पर मतदान कराया जाएगा। उपसभापति के चुनाव को लेकर निकायों में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। सभापति चुनाव के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि किस दल को उपसभापति पद पर सफलता मिलती है।

भाजपा के राधेश्याम सोमानी उप महापौर पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित

राजस्थान में भीलवाड़ा नगर निगम के उप महापौर पद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी राधेश्याम सोमानी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंगलवार को उप महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने की निर्धारित समय सीमा तक  सोमानी के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इससे पहले भाजपा की ओर से अपना नाम तय होने के बाद सोमानी ने उप महापौर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन की निर्धारित अवधि समाप्त होने तक विपक्ष की ओर से कोई दूसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं आया। इससे मतदान की नौबत ही नहीं आई और सोमानी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। इससे पहले भीलवाड़ा नगर निगम में महापौर पद पर भाजपा की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं।

भाजपा के पूनिया ने दाखिल किया नामांकन पत्र

राजस्थान में अलवर नगर निगम में मंगलवार को उप महापौर पद के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अजय पूनिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा ने वार्ड नंबर 49 से पांच बार के पार्षद पूनिया को उप महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। इस दौरान उनके साथ पार्टी जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्षद मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस ने वार्ड नंबर 34 से पार्षद ममता सैनी को उप महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। सैनी नामांकन प्रक्रिया के लिए नगर निगम पहुंचीं। उन्होंने नामांकन पत्र लेने से पहले नगर निगम परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने का समय आज पूवाह्न 11 बजे तक निर्धारित है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया होगी और दोपहर दो बजे से मतदान शुरू होगा। ऐसे में अब सभी की नजरें उप महापौर चुनाव के मतदान और परिणाम पर टिकी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

रॉन्ग साइड कार ने मचाया हड़कंप : 7 से ज्यादा वाहनों को मारी टक्कर, बच्ची को बचाने में पिता घायल रॉन्ग साइड कार ने मचाया हड़कंप : 7 से ज्यादा वाहनों को मारी टक्कर, बच्ची को बचाने में पिता घायल
आमेर थाना क्षेत्र में रविवार रात कुंडा के पास तेज रफ्तार कार ने रॉन्ग साइड से आकर बाइक सवार परिवार...
जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर
राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद  
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
पश्चिम एशिया के झगड़ों के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत जरूरी, एर्दोगन बोले- तालमेल से कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मिलती है मदद
राजस्थान नगर निकाय चुनाव : 7 निगमों में डिप्टी मेयर, 47 परिषदों में उपसभापति और 251 नगरपालिकाओं में चुने जाएंगे उपाध्यक्ष
अक्षरा नेगी बनीं नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस उर्वशी-2026 की विजेता, आत्मविश्वास और शानदार स्टेज प्रेजेंस से निर्णायकों को किया प्रभावित