बजट घोषणाओं से मिलेगी घेरलू शेयर बाजार को नई दिशा, वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल जारी

बजट और आर्थिक आंकड़ों पर टिकी शेयर बाजार की नजर

बजट घोषणाओं से मिलेगी घेरलू शेयर बाजार को नई दिशा, वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल जारी

बीते सप्ताह की तेजी के बाद शेयर बाजार की नजर बजट 2026-27, पीएमआई आंकड़ों और वाहन बिक्री पर है, जिनसे निवेशकों की धारणा और बाजार की दिशा तय होगी।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही तेजी के बाद अब निवेशकों को बजट और वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार रहेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगी। देखना यह है कि बजट की घोषणाएं निवेशकों को रास आती हैं या नहीं। इसके अलावा जनवरी के विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्र के खरीद प्रबंधक सूचकांक और वाहनों की बिक्री के आंकड़े भी अगले सप्ताह जारी होने वाले हैं। बाजार पर इन सभी का असर दिखेगा। साथ ही वैश्विक स्तर पर जारी उथल-पुथल और तेजी से बदलते राजनीतिक समीकरणों से भी निवेश धारणा प्रभावित होगी। 

बीते सप्ताह 26 जनवरी के अवकाश के कारण बाजार में चार दिन ही कारोबार हुआ। पहले तीन दिन प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही जबकि शुक्रवार को ये लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 732.08 अकं (0.90 प्रतिशत) की साप्ताहिक बढ़त के साथ 82,269.78 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी सप्ताह के दौरान 272 अंक यानी 1.09 अंक मजबूत हुआ और शुक्रवार को  25,320.65 अंक पर पहुंच गया।

मझौली और छोटी कंपनियों में ज्यादा लिवाली देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 2.11 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 3.22 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त में रहा। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 17 से शेयर पिछले सप्ताह मजबूत हुए, जबकि अन्य 13 के लाल निशान में रहे। बीईएल में सबसे अधिक 9.54 प्रतिशत की तेजी देखी गयी जबकि एशियन पेंट्स में 10.12 प्रतिशत की सर्वाधिक गिरावट रही। 

ज्यादातर बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों में लिवाली को जोर रहा। एक्सिस बैंक का शेयर 8.74 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक का 4.68, एचडीएफसी बैंक का 1.43, आईसीआईसीआई बैंक का 0.87, बजाज फाइनेंस का 0.29 और बजाज फिनसर्व का 0.24 प्रतिशत चढ़ा। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 3.36 प्रतिशत टूट गया। विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाले अडानी पोर्ट्स में 8.42 प्रतिशत साप्ताहिक तेजी रही। इटरनल में 5.82 प्रतिशत और एलएंडटी में 5.03 प्रतिशत की बढ़त रही। टाटा स्टील का शेयर 2.96 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट का 2.68 प्रतिशत चढ़ा। 

Read More थाईलैंड से 6 भारतीय श्रमिकों को कराया मुक्त : 6 महीनों से झेल रहे थे यातना, वीडियो में बयां की थी अपनी दुर्दशा

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों में अधिकतर के शेयर टूट गये। इंफोसिस में 1.80 फीसदी, टीसीएस में 1.13 प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 0.71 प्रतिशत की गिरावट रही। वहीं, टेक महिंद्रा का शेयर 2.47 प्रतिशत मजबूत हुआ। बिजली क्षेत्र की कंपनियों में तेजी रही। एनटीपीसी का शेयर 5.64 फीसदी और पावरग्रिड का 0.85 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त में रहा। ट्रेंट का शेयर 0.82 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 0.72 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। वाहन निर्माता कंपनियों में मारुति सुजुकी का शेयर 5.61 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा का 3.12 प्रतिशत टूट गया। विमान सेवा कंपनी इंडिगो में 2.27 प्रतिशत और दवा कंपनी सनफार्मा में 2.25 प्रतिशत की गिरावट रही। एफएमसीजी कंपनियों में हिंदुस्तान यूनीलिवर का शेयर 1.59 फीसदी और आईटीसी का 0.39 फीसदी फिसल गया। टाइटन में 1.10 प्रतिशत और भारती एयरटेल में 0.86 प्रतिशत की गिरावट रही। 

Read More अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
जयपुर पश्चिम में वैशाली नगर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत एक साल से फरार 25 हजार रुपए के...
जयपुर एयरपोर्ट : मुंबई फ्लाइट साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री परेशान
मिडिल ईस्ट जंग: इराक के ड्रोन हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत, कई अन्य घायल, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी चेतावनी
अमेरिकी और इजरायली को नाराज करने से बच रही सरकार : खामेनेई की मौत पर मौन क्यों? जयराम बोले वजह बताएं सरकार
सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 
ऑपरेशन क्लीन स्वीप : प्याज की फसल में अफीम के 363 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर ED का शिकंजा: 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां जब्त, तलाशी के बाद कार्रवाई का आदेश