शुरुआती गिरावट से उबरे घरेलू शेयर बाजार, निजी बैंक और धातु कंपनियों में तेजी

उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान में बंद

शुरुआती गिरावट से उबरे घरेलू शेयर बाजार, निजी बैंक और धातु कंपनियों में तेजी

घरेलू शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 221 अंक और निफ्टी 76 अंक चढ़कर बंद हुए। आर्थिक सर्वेक्षण के बाद बाजार में तेजी लौटी।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को 982 अंक का बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया और शुरुआती गिरावट से उबरकर प्रमुख सूचकांक अंतत: हरे निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 221.69 अंक (0.27 प्रतिशत) चढ़कर 82,566.37 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 76.15 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त में 25,418.90 अंक पर रहा। 

सेंसेक्क 24 अंक की बढ़त के साथ खुला और खुलते ही लाल निशान में चला गया। हालांकि संसद में वित्त वर्ष 20225-26 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने के बाद बाजार में तेजी लौट आयी। एक समय यह 637 अंक टूटकर नीचे 81,707.94 अंक तक उतर गया था। बाद में 82,689.96 अंक तक चढ़ा भी। मझौली और छोटी कंपनियों में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में 0.20 प्रतिशत की समान मजबूती दर्ज की गयी। 

धातु, निजी बैंकिंग, रियलटी और तेल एवं गैस क्षेत्रों की कंपनियों में लिवाली का जोर रहा। वहीं, एफएमसीजी, आईटी, ऑटो, फार्मा, सार्वजनिक बैंकों, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों की कंपनियों में बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर लगभग साढ़े चार प्रतिशत चढ़ गया। एलएंडटी और एक्सिस बैंक में साढ़े तीन प्रतिशत के करीब तेजी रही। इटरनल का शेयर भी तीन फीसदी के ज्यादा चढ़ा। एनटीपीसी और अडानी पोर्टस के शेयर दो से तीन प्रतिशत के बीच मजबूत हुए। आईसीआईसीआई बैंक में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। पावरग्रिड, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए। 

एशियन पेंट्स में पौने चार प्रतिशत की गिरावट रही। इंडिगो और मारुति सुजुकी के शेयर ढाई-ढाई प्रतिशत गिरे। बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, सनफार्मा, हिंदुस्तान यूनीलिवर और ट्रेंट के शेयर एक से दो प्रतिशत तक टूटे। टाइटन, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।

Read More भारत के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार : देश में कच्चे तेल का 25 दिन का अतिरिक्त भंडार, अधिकारियों ने कहा- पेट्रोलियम उत्पादों की नहीं होगी कोई कमी

 

Read More रूस से तेल खरीदने के लिए भारत को मिली पाबंदियों में ढील : 30 दिन की मिली अस्थायी छूट, वैश्विक बाजार में बनी रहेगी आवाजाही

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह