महंगाई घटने से चढ़ा बाजार, 20 समूहों में रहा लिवाली का ज़ोर

चीन का शंघाई कम्पोजिट चढ़ा 

महंगाई घटने से चढ़ा बाजार, 20 समूहों में रहा लिवाली का ज़ोर

बीएसई का मिडकैप 1.19 प्रतिशत उछलकर 44,327.28 अंक और स्मॉलकैप 1.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,978.95 अंक हो गया।

मुंबई। देश में इस वर्ष अप्रैल में खुदरा और थोक महंगाई घटने से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नीतिगत दरों में और कटौती करने की उम्मीद बढ़ने से उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली की बदौलत शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 182.34 अंक छलांग लगाकर 81,330.56 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 88.55 अंक की बढ़ोतरी लेकर 24666.90 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.19 प्रतिशत उछलकर 44,327.28 अंक और स्मॉलकैप 1.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,978.95 अंक हो गया।

149 में कोई बदलाव नहीं हुआ : बीएसई में कुल 4125 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2855 में लिवाली जबकि 1121 में बिकवाली हुई वहीं 149 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए कुल  2960 कंपनियों के शेयर रखें गए। इनमें से 2183 तेजी जबकि 694 गिरावट रही वहीं 83 के भाव स्थिर रहे।

चीन का शंघाई कम्पोजिट चढ़ा : विश्व बाजार में मिलाजुअल रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.53, जर्मनी का डैक्स 0.49 और जापान का निक्केई 0.14 प्रतिशत लुढ़क गया।

20 समूहों में लिवाली का ज़ोर रहा :

Read More अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद में चढ़े शेयर बाजार : सेंसेक्स 1,400 अंक से ज्यादा उछला, इन कं​पनियों में दिखेगा एक्शन

इससे बीएसई में बैंकिंग की 0.34 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर अन्य 20 समूहों में लिवाली का ज़ोर रहा। इस दौरान धातु 2.46, कमोडिटीज 1.49, सीडी 0.77, ऊर्जा 1.23, एफएमसीजी 0.16, वित्तीय सेवाएं 0.10, हेल्थकेयर 0.63, इंडस्ट्रियल्स  1.73, आईटी 1.37, दूरसंचार 1.14, यूटिलिटीज 0.19, ऑटो 0.86, कैपिटल गुड्स 1.49, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.16, तेल एवं गैस 1.46, पावर 0.73, रियल्टी 1.71, टेक 1.20, सर्विसेज 0.37 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 1.38 प्रतिशत उछल गए। 

Read More डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे मजबूत, 93.17 पर पहुंचा

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल