कपड़ों, झींगा और रत्न एवं आभूषण जैसे सामानों का निर्यात प्रभावित : निर्यात 11.8% गिरा, व्यापार घाटा 41.68 अरब डॉलर

पेट्रोलियम निर्यात बढ़ा 

कपड़ों, झींगा और रत्न एवं आभूषण जैसे सामानों का निर्यात प्रभावित : निर्यात 11.8% गिरा, व्यापार घाटा 41.68 अरब डॉलर
अक्टूबर में भारत का व्यापार घाटा रिकॉर्ड 41.68 अरब डॉलर पहुंचा। निर्यात 11.8% गिरकर 34.38 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 16.63% बढ़कर 76.06 अरब डॉलर हो गया। सोने का आयात बढ़कर 14.7 अरब डॉलर पहुंचा। अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर शुल्क 50% करने से निर्यात प्रभावित हुआ। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक्स, समुद्री उत्पाद, मांस और काजू के निर्यात में वृद्धि दर्ज हुई।

नई दिल्ली। अमेरिका को निर्यात में गिरावट और सोने के आयात में उछाल के बीच अक्टूबर में देश का व्यापार घाटा  41.68 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो एक रिकार्ड है। सितंबर में व्यापार घाटा बढ़कर  32.15 अरब डॉलर पर पहुँच गया था जो 13 महीने का उच्चतम स्तर था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में वाणिज्यक वस्तुओं का निर्यात 11.8% की गिरावट के साथ 34.38 अरब डॉलर रह गया, जबकि आयात 16.63% की वृद्धि के साथ  76.06 अरब डॉलर के स्तर पर रहा। पिछले वर्ष निर्यात 38.98 अरब डालर और आयात 65.21 अरब डालर था।

सोने के आयात में इजाफा :

आंकड़ों  के अनुसार सोने का आयात सितंबर महीने के 9.6 अरब डॉलर की तुलना में अक्टूबर में 14.7 अरब डॉलर रहा।

निर्यात में गिरावट :

Read More दुनिया में छाया GTA 6, गेम बनाने में भारतीय टैलेंट का जलवा; बेंगलुरु के 1600 डेवलपर्स जुड़े

अक्टूबर में अमेरिका को निर्यात वार्षिक आधार पर लगभग 9% घटकर 6.31 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले 6.91 अरब डॉलर था। वैसे अक्टूबर में निर्यात मासिक आधार पर थोड़ा सुधरा है। सितंबर में अमेरिका को निर्यात गिर कर 5.47 अरब डॉलर पहुंच गया था।  

Read More शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक चढ़कर 11 महीने के उच्चतम स्तर पर

ट्रम्प शुल्क 50% का असर :

Read More डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला, शुरुआती बढ़त गंवाकर ₹92.85–₹92.92 के दायरे में कारोबार 

अमेरिका में भारतीय माल पर अगस्त के शुरू में 25% और माह के अंत में इसे बढ़ा कर 50% कर दिये जाने से विश्व के सबसे बड़े बाजार में देश का निर्यात प्रभावित हो रहा है। अमेरिका में ऊंचा शुल्क लगने से भारतीय कपड़ों, झींगा और रत्न एवं आभूषण जैसे सामानों का निर्यात प्रभावित हुआ है।

देश के कुल निर्यात में वृद्धि :

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में पहली बार अक्टूबर में गिरावट आई। इस गिरावट का एक कारण अमेरिका को निर्यात में कमी है। व्यापार जगत में वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद सात महीनों में देश के कुल निर्यात (वस्तु और सेवा सहित) में 4.84% की वृद्धि देखी गई है। चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में वस्तुओं के निर्यात में वृद्धि 0.63% पर सीमित है।

पेट्रोलियम निर्यात बढ़ा :

अप्रैल-अक्टूबर 2025 में संचयी गैर-पेट्रोलियम निर्यात, जिसका मूल्य 219.90 अरब अमेरिकी डॉलर था, अप्रैल-अक्टूबर 2024 के 211.60 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 3.92% की वृद्धि दर्शाता है।

इनका निर्यात बढ़ा :

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार अक्टूबर में इलेक्ट्रॉनिक सामान, मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद, समुद्री उत्पाद, काजू और कॉफी जैसे माल के निर्यात में सालाना वृद्धि हुई।

  • इलेक्ट्रॉनिक सामानों का निर्यात सालाना आधार पर 19.05% बढ़कर 4.08 अरब अमेरिकी डॉलर।
  • मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पादों का  निर्यात 30.87% की वृद्धि के साथ 0.58 अरब डॉलर।
  • समुद्री उत्पादों का निर्यात 11.08% बढ़कर 0.90 अरब डॉलर रहा। 
  • काजू के निर्यात 126.85 की वृद्धि के साथ छह करोड़ डालर के बराबर रहा।  
  • कॉफी का निर्यात 10.91% बढ़कर 13 करोड़ डॉलर हो गया।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आरएसडब्ल्यूएम फैक्ट्री में हादसा, काले पानी के टैंक में सफाई करने उतरे 2 भाइयों की दम घुटने से मौत आरएसडब्ल्यूएम फैक्ट्री में हादसा, काले पानी के टैंक में सफाई करने उतरे 2 भाइयों की दम घुटने से मौत
जिले के हमीरगढ़ स्थित आरएसडब्ल्यूएम फैक्ट्री में काले पानी के टैंक की सफाई के दौरान पहले एक भाई जहरीली गैस...
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया