शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 81,857 अंक पर बंद, एशियन पेंट्स का मुनाफा 5 प्रतिशत घटा

एशियन पेंट्स का मुनाफा घटा

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 81,857 अंक पर बंद, एशियन पेंट्स का मुनाफा 5 प्रतिशत घटा

उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 320 अंक चढ़ा, निफ्टी मजबूत हुआ। एशियन पेंट्स का तिमाही मुनाफा घटा, हालांकि राजस्व और वॉल्यूम वृद्धि जारी रही।

मुंबई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सेंसेक्स 319.78 अंक चढ़कर 81,857.48 अंक पर और निफ्टी-50 सूचकांक 126.75 अंक की बढ़त में 25,175.40 अंक पर बंद हुआ।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पेंट एवं डेकॉर क्षेत्र की कंपनी एशियन पेंट्स का समेकित शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 4.83 प्रतिशत घटकर 1,074 करोड़ रुपये रहा गया। कंपनी ने मंगलवार को जारी तिमाही परिणामों में बताया कि इस दौरान उसका परिचालन राजस्व 8,867 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 3.71 फीसदी अधिक है। 

एशियन पेंट्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिंग्ले ने कहा कि यह लगातार तीसरी तिमाही है जब कंपनी के घरेलू डेकोरेटिव बिजनेस में मात्रा के आधार पर मजबूत वृद्धि हुई है। तीसरी तिमाही में इसमें 7.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि औद्योगिक कोटिंग खंड में दहाई प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गयी जिससे कोटिंग कारोबार के सकल प्रदर्शन को भी बल मिला है। अंतर्राष्ट्रीय कारोबार से कंपनी का तिमाही राजस्व 6.3 प्रतिशत बढ़ा है जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका और इथोपिया का योगदान सबसे अधिक रहा। 

होम डेकोर कारोबार में बाथ फिटिंग कारोबार की शुद्ध बिक्री में 4.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। किचन कारोबार की शुद्ध बिक्री 2.6 प्रतिशत बढ़ी है। सागौन उत्पादों की शुद्ध बिक्री में 12.4 प्रतिशत और वेदरसील की शुद्ध बिक्री में 58.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Read More स्पाइसजेट की यूएई से 13 विशेष उड़ानें : फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एयरलाइंस कर रही संचालन, जानें किन शहरों में आएगी फ्लाइट

पीपीजी के साथ एशियन पेंट्स के संयुक्त उपक्रमों एपीपीपीजी की शुद्ध बिक्री में 16.5 प्रतिशत और पीपीजीएपी की शुद्ध बिक्री में 16.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 

Read More राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह