कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2026 : NuraLogix ने पेश किया मिरर, लोगों की सेहत की देगा जानकारी

AI तकनीक चेहरे के सूक्ष्म बदलावों को एनालाइज कर देती है हेल्थ इनसाइट्स

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2026 : NuraLogix ने पेश किया मिरर, लोगों की सेहत की देगा जानकारी

मिरर के सामने खड़े होकर यूजर का करीब 30 सेकेंड का वीडियो रिकॉर्ड किया जाता है। इसके बाद AI तकनीक चेहरे के सूक्ष्म बदलावों को एनालाइज कर हेल्थ इनसाइट्स देती है।

नई दिल्ली। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो CES 2026 में डिजिटल हेल्थ टेक कंपनी NuraLogix ने एक फ्यूचरिस्टिक डिवाइस Longevity Mirror पेश किया है। यह स्मार्ट मिरर सिर्फ चेहरे को देखकर यूजर की सेहत से जुड़ी अहम जानकारी देने में सक्षम है। इस मिरर के सामने खड़े होकर यूजर का करीब 30 सेकेंड का वीडियो रिकॉर्ड किया जाता है। इसके बाद AI तकनीक चेहरे के सूक्ष्म बदलावों को एनालाइज कर हेल्थ इनसाइट्स देती है।

NuraLogix की अपनी Transdermal Optical Imaging पेटेंट टेक्नोलॉजी इस डिवाइस में इस्तेमाल की गई है। यह टेक्नोलॉजी वीडियो के जरिए ब्लड फ्लो और अन्य फिजियोलॉजिकल संकेतों को पहचान लेती है। Longevity Mirror में इनबिल्ट AI हेल्थ असिस्टेंट मौजूद है, जो नींद, एक्टिविटी और स्ट्रेस से जुड़ी पर्सनलाइज्ड सिफारिशें देता है, ताकि यूजर अपनी हेल्थ को बेहतर बना सके। CES 2026 में पेश किया गया यह मिरर कंज्यूमर यूज के लिए सेल पर उपलब्ध होगा। यह उन लोगों के लिए उपयोगी होगा, जो अपनी हेल्थ को समझाना चाहते है।

Tags: mirror

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत