साइबर अपराधियों की अब खैर नहीं...TRAI ने शुरू की CNAP सेवा, स्मार्टफोन पर अब दिखेगा असली नाम

TRAI की CNAP सेवा: अब फोन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम

साइबर अपराधियों की अब खैर नहीं...TRAI ने शुरू की CNAP सेवा, स्मार्टफोन पर अब दिखेगा असली नाम

TRAI ने स्पैम कॉल्स रोकने के लिए CNAP सेवा शुरू की है। अब अनजान नंबरों से कॉल आने पर KYC आधारित असली नाम दिखाई देगा। मार्च 2026 तक यह सुविधा पूरे भारत में लागू होगी।

नई दिल्ली। आजकल साइबर अपराधियों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और इसके लिए सरकार समय समय पर कुछ ना कुछ करती रहती है लेकिन अभी तक इन पर कोई लगाम नहीं लग पाई हैं। इसी बीच अगर आपके फोन पर किसी अनजान नंबर से कॉल आने पर अब कॉलर का नाम दिखाई दे रहा है, तो यह किसी थर्ड-पार्टी ऐप का जादू नहीं बल्कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की नई पहल है। भारत में टेलीकॉम ऑपरेटरों ने कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सेवा का विस्तार करना शुरू कर दिया है, जिसका उद्देश्य स्पैम और धोखाधड़ी वाली कॉल्स पर लगाम लगाना है।

केवाईसी (KYC) डेटा पर आधारित पहचान

बता दें कि अभी तक कॉलर की पहचान के लिए लोग Truecaller जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते थे, जो कि क्राउड-सोर्स डेटा का उपयोग करते हैं। अक्सर ये नाम गलत या अपमानजनक भी हो सकते हैं। लेकिन CNAP के तहत, अब आपके फोन स्क्रीन पर वही नाम दिखाई देगा जो सिम कार्ड खरीदते समय सरकारी पहचान पत्र (KYC) के साथ रजिस्टर्ड किया गया है। इस पहल के द्वारा TRAI का मानना है कि इससे नेटवर्क स्तर पर पारदर्शिता आएगी और टेलीकॉम सेवाओं के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलेगी।

मार्च 2026 तक पूरे भारत में होगा रोलआउट

Read More व्हाट्सएप पर एक मार्च से लागू हो जाएगा सिम बाइंडिंग: पहले की तरह नहीं काम करेगा ऐप, सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा व्हाट्सएप

जानकारी के अनुसार, अक्टूबर 2025 में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुई यह सुविधा अब तेजी से लागू की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, 31 मार्च 2026 तक यह सेवा पूरे भारत में सक्रिय हो जाएगी। इसके बारे में केंद्र सरकार ने जानकारी देते हुए कहा कि एक बार रोलआउट पूरा होने के बाद, यह फीचर सभी स्मार्टफोन पर डिफॉल्ट रूप से चालू होगा। वर्तमान में, यह सेवा मुख्य रूप से 4G और 5G नेटवर्क वाले स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।

Read More NCERT की पुस्तक में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ संबंधी कंटेंट पर सुप्रीम कोर्ट चिंतिंत, सीजेआई बोले- किसी को भी संस्था को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी

स्पैम और फ्रॉड पर लगेगी लगाम

Read More 1 अप्रैल से देशभर में सिर्फ E20 पेट्रोल अनिवार्य, पुराने वाहनों का माइलेज 3-7 प्रतिशत तक घट सकता है

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तकनीक से उन जालसाजों को पकड़ना आसान होगा, जो अपनी पहचान छुपाकर लोगों को ठगते हैं। हालाँकि, अभी यह सेवा 2G नेटवर्क वाले फीचर फोन और लैंडलाइन पर उपलब्ध नहीं है। TRAI का कहना है कि आधिकारिक रिकॉर्ड से नाम दिखाने के कारण यह व्यवस्था थर्ड-पार्टी ऐप्स की तुलना में कहीं अधिक विश्वसनीय और सुरक्षित साबित होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज
भाजपा ने महाराष्ट्र राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए चार उम्मीदवारों की घोषणा कर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी। केंद्रीय चुनाव...
पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग
जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा
पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान
मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद