शुक्रवार से शुरू होगी सैमसंग गैलेक्सी ए57 और ए37 की बिक्री : कैशबैक और ईएमआई के ऑफर, खरीदने से पहले जानें क्या है फीचर्स और कीमत
सैमसंग गैलेक्सी धमाका: A57 और A37 5G की सेल शुरू!
सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी A57 5G और A37 5G लॉन्च कर दिए हैं। 50MP नाइटोग्राफी कैमरा, AI फीचर्स और गोरिल्ला ग्लास विक्टस सुरक्षा से लैस ये फोन ₹41,999 से शुरू हैं। 'ट्रिपल जीरो स्कीम' के तहत बिना डाउन पेमेंट और ₹1,625 की EMI पर इन्हें अपना बनाएं।
नई दिल्ली। देश के प्रमुख उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपने नये गैलेक्सी ए57 5जी और गैलेक्सी ए37 5जी स्मार्टफोन की बिक्री शुक्रवार 10 अप्रैल से शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नयी ए सीरीज विशेषकर युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गयी है। गैलेक्सी ए57 5जी तीन रंगों - ऑसम नेवी, ऑसम आइसीब्लू और ऑसम लिलैक - में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 8जीबी/256जीबी वेरिएंट के लिए 56,999 रुपये और 12जीबी/256जीबी वेरिएंट के लिए 62,499 रुपये रखी गयी है।
वहीं, गैलेक्सी ए37 5जी ऑसम लैवेंडर, ऑसम ग्रेग्रीन और ऑसम चारकोल रंगों में आयेगा, जिसकी शुरुआती कीमत 8जीबी/128जीबी वेरिएंट के लिए 41,999 रुपये, 8जीबी/256जीबी वेरिएंट के लिए 47,499 रुपये और 12जीबी/256जीबी वेरिएंट के लिए 52,999 रुपये है। गैलेक्सी ए57 और गैलेक्सी ए37 5जी पर 'ट्रिपल जीरो स्कीम' का ऑफर दिया गया है, जिसमें बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और बिना झंझट की सुविधा मिलती है। ये स्मार्टफोन सैमसंग की वेबसाइट, सैमसंग के एक्सक्लूसिव और पार्टनर स्टोर्स तथा अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा, अपग्रेड बोनस तथा कई अन्य ऑफर भी दिये जा रहे हैं। इनमें यूपीआई से भुगतान पर तीन हजार रुपये का कैशबैक, 24 महीने तक की शून्य लागत पर ईएमआई और 3,000 रुपये का अपग्रेड बोनस शामिल है। ईएमआई 1,625 रुपये प्रति माह से शुरू होगा।
दोनों स्मार्टफोन में 50 मेगा पिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसमें बेहतर इमेज प्रोसेसिंग के साथ 'नाइटोग्राफी' फीचर भी है, जिससे कम रोशनी में भी साफ और डिटेल्ड तस्वीर ली जा सकती है। इसके अलावा, इनमें अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो लेंस के साथ 12एमपी का एचडीआर फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो फोटो और वीडियो में बेहतर तथा संतुलित आउटपुट देता है। एआई आधारित फीचर्स जैसे बेस्ट और ऑब्जेक्ट इरेजर की मदद से यूजर आसानी से फोटो एडिट कर सकते हैं और ग्रुप फोटो को और बेहतर बना सकते हैं।
इनमें आगे और पीछे गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सुरक्षा दी गई है। साथ ही आईपी68 रेटिंग के चलते ये पानी और धूल से भी सुरक्षित रहते हैं। दोनों स्मार्टफोन में छह एंड्रॉयड अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट का सपोर्ट मिलेगा। गैलेक्सी ए57 5जी में एक्सीनोस 1680 प्रोसेसर दिया गया है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले 33 प्रतिशत बेहतर एनपीयू परफॉर्मेंस और 15 प्रतिशत ज्यादा सीपीयू तथा जीपीयू परफॉर्मेंस देता है। गैलेक्सी ए37 5जी में एक्सीनोस 1480 प्रोसेसर मिलता है, जिसमें एनपीयू परफॉर्मेंस में 162 प्रतिशत तक का बड़ा सुधार देखने को मिलता है। साथ ही सीपीयू में 15 प्रतिशत और जीपीयू में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दोनों स्मार्टफोन्स में एलपीडीडीआर5एक्स रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गयी है, जिससे ऐप जल्दी खुलते हैं और फाइल ट्रांसफर की स्पीड भी बेहतर होती है। दोनों मॉडलों में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में दो दिन तक चल सकती है। साथ ही, दोनों स्मार्टफोन 45वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे बैटरी को तेजी से चार्ज किया जा सकता है।

Comment List