उपभोक्ता मांग में कमी के कारण औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 1.2% घटी, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

पिछले वर्ष इसी माह औद्योगिक उत्पादन वृद्धि 6.3% और इस वर्ष अप्रैल में 2.6% थी

उपभोक्ता मांग में कमी के कारण औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 1.2% घटी, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े

देश में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) पर आधारित औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर मई 2025 में 1.2% रही जो गत वर्ष सितंबर के बाद का इसका न्यूनतम स्तर है।

नई दिल्ली। उपभोक्ता मांग में कमी के बीच देश में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) पर आधारित औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर मई 2025 में 1.2% रही जो गत वर्ष सितंबर के बाद का इसका न्यूनतम स्तर है। पिछले वर्ष इसी माह औद्योगिक उत्पादन वृद्धि 6.3% और इस वर्ष अप्रैल में 2.6% थी। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी मई के आंकड़ों के अनुसार अखिल भारतीय आईआईपी मई , 2025 में 156.6 रहा जबकि एक साल पहले इसी माह यह 154.7 और एक माह पहले 151.8 अंक था।

इस वर्ष मई में खनन क्षेत्र का उत्पादन सालाना आधार पर 0.1% घट गया जबकि विनिर्माण क्षेत्र में 2.6%  की वृद्धि दर्ज की गई। बिजली का उत्पादन मई में सालाना आधार पर 5.8 प्रतिशत कम रहा। चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों अप्रैल-मई में औद्योगिक वृद्धि दर 1.8% रही जबकि एक साल पहले इसी अवधि में औद्योगिक उत्पादन 5.7% बढ़ा था।

प्राथमिक वस्तु उद्योग उत्पादन घटा :

इस वर्ष मई में प्राथमिक वस्तु उद्योग के उत्पादन में सालाना आधार पर 0.2% की गिरावट रही जबकि पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में 14.1 प्रतिशत की वृद्धि रही। आलोच्य माह में माध्यमिक वस्तुओं का उत्पादन 3.5%  बढ़ तथा निर्माण/अवसंरचना वस्तु उद्योग की वृद्धि 6.3 प्रतिशत रही।

Read More बजट 2026-27 : आम बजट से विकसित भारत को मिलेगी नई ऊर्जा और गति, जानें बजट 2026 पर क्या क्या बोलें पीएम मोदी ?

विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि दर धीमी पड़ी : रजनी सिन्हा

Read More शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 81,666 और निफ्टी 25,088 पर बंद

केयरएज रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने मई के आईआईपी आंकड़ों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आंकड़े पूर्वनुमानों के अनुरूप हैं। मई में भारत के औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि 9 महीने के निचले स्तर 1.2%  पर आ गई। विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि दर धीमी पड़ने के साथ-साथ खनन और बिजली दोनों क्षेत्रों के उत्पादन में गिरावट से समग्र आईआईपी वृद्धि को सीमित कर दिया।

Read More बजट पर भड़के सुरजेवाला : हरियाणा की अनदेखी का लगाया आरोप, बजट राज्य के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल

अर्थव्यवस्था में मांग में नरमी का संकेत :

इसी दौरान टिकाऊ उपभोक्ता उद्योग का उत्पादन 0.7%  कम रहा और गैर टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन में सालाना आधार पर 2.4%  की कमी दिखी जो अर्थव्यवस्था में मांग में नरमी का संकेत देती है। अप्रैल-मई की अवधि में गैर-टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन में एक साल पहले की इसी अवधि की तुलना में 2.6% की गिरावट रही।

वृद्धि नकारात्मक क्षेत्र में चली गई :

खपत के दृष्टिकोण से, उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में कमजोरी बनी हुई है। इसके अलावा, पिछले महीनों में उत्साहजनक वृद्धि के बाद उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं की वृद्धि नकारात्मक क्षेत्र में चली गई है।

शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार महत्वपूर्ण बना :

खाद्य मुद्रास्फीति में कमी, नीतिगत दरों में कटौती और मानसून की अनुकूल संभावनाएं जैसे कई कारक खपत परिदृश्य के लिए सकारात्मक हैं जिससे अर्थव्यवस्था में समग्र मांग को मजबूत करने में मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार महत्वपूर्ण बना हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग