नए साल पर आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार, वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर सात प्रतिशत महंगा

नए साल पर महंगी हुई वाणिज्यिक एलपीजी

नए साल पर आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार, वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर सात प्रतिशत महंगा

नए साल पर तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम करीब सात प्रतिशत बढ़ा दिए। दिल्ली में कीमत 111 रुपये बढ़कर 1,691.50 रुपये हो गई। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने नये साल पर वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब सात प्रतिशत की भारी-भरकम बढ़ोतरी की है, जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार से 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 1,691.50 रुपये का हो गया है। यह जून 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।

दिसंबर में इसकी कीमत 1580.50 रुपये थी। इस प्रकार इसकी कीमत 111 रुपये (7.02 प्रतिशत) बढ़ी है। इससे पहले दिसंबर में यह 10 रुपये और नवंबर में पांच रुपये सस्ता हुआ था। वाणिज्यिक गैस सिलेंडर का उपयोग होटल, रेस्त्रां, ढाबों समेत सभी गैर-घरेलू उद्देश्यों के लिए होता है।

देश के अन्य मेट्रो शहरों में भी कीमतों में लगभग इतनी ही बढ़ोतरी की गयी है। कोलकाता और मुंबई में इसके दाम 111 रुपये बढ़े हैं। अब कोलकाता में नयी कीमत 1,795 रुपये और मुंबई में 1,642.50 रुपये हो गयी है। चेन्नई में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 110 रुपये महंगा होकर आज से 1,849.50 रुपये का मिलेगा।

वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 08 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये पर स्थिर है।

Read More नोएडा में युवती ने ऊंची इमारत से कूदकर की आत्महत्या : पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं

तेल विपणन कंपनियां रसोई गैस की कीमतों की हर महीने समीक्षा करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कीमतों में बदलाव और डॉलर की तुलना में रुपये की विनिमय दर के आधार पर आम तौर पर हर महीने की पहली तारीख से नयी कीमतें तय की जाती हैं।

Read More यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस जांच शुरू

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत