गेहूं, चीनी मजबूत; दालों खाद्य तेलों में घट-बढ़, जानें क्या है भाव  

ग्राहकी आने से गेहूं और चीनी में तेजी रही

गेहूं, चीनी मजबूत; दालों खाद्य तेलों में घट-बढ़, जानें क्या है भाव  

बीते सप्ताह घरेलू थोक जिंस बाजार में चावल के भाव स्थिर रहे, जबकि गेहूं 2,844.45 रुपए प्रति क्विंटल तक महंगा हुआ। खाद्य तेलों में मिश्रित रुख दिखा-मूंगफली, सरसों, सूरजमुखी और सोया तेल महंगे हुए, जबकि पाम ऑयल और वनस्पति सस्ते रहे। दालों में मसूर महंगी और चना, तुअर, मूंग व उड़द सस्ती हुईं। चीनी-गुड़ के दाम भी बढ़े।

नई दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव स्थिर रहे। ग्राहकी आने से गेहूं और चीनी में तेजी रही, जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। घरेलू थोक जिंस बाजारों में सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत कमोबेश कोई साप्ताहिक बदलाव नहीं हुआ और सप्ताहांत पर यह 3,823.09 रुपए प्रति क्विंटल पर रहा। गेहूं छह रुपए बढ़कर 2,844.45 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। आटे की कीमत 13 रुपए फिसलकर 3,288.75 रुपए प्रति क्विंटल रह गई।  बीते सप्ताह मूंगफली तेल 83 रुपए प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सरसों तेल की कीमत 44 रुपए और सूरजमुखी तेल की 13 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ी। सोया तेल 11 रुपए महंगा हुआ। वनस्पति में चार रुपए और पाम ऑयल में दो रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गई।  दाल-दलहनों में सप्ताह के दौरान मसूर दाल की औसत कीमत आठ रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गई। वहीं, चना दाल 20 रुपए सस्ता हुआ। तुअर दाल और मूंग दाल 14-14 रुपए प्रति क्विंटल फिसल गई।  उड़द दाल भी तीन रुपए प्रति क्विंटल टूट गई। मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 28 रुपए प्रति क्विंटल चढ़ गए। चीनी भी 10 रुपए प्रति क्विंटल महंगी हुई।  

दाल-दलहन : दाल चना 7812.14 रुपए, मसूर काली 8116.37 रुपए, मूंग दाल 10089.27 रुपए, उड़द दाल 10356.15 रुपए, तुअर दाल 10525.12 रुपए प्रति क्विंटल। अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2844.45 रुपए और चावल 3823.09 रुपए प्रति क्विंटल, आटा (गेहूं) 3288.75 रुपए प्रति क्विंटल। चीनी-गुड़ : चीनी एस 4335.25 रुपए और गुड़ 5024.90 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।  खाद्य तेल : सरसों तेल 17705.97 रुपए, मूंगफली तेल 17654.54 रुपए, सूरजमुखी तेल 15699.01 रुपए, सोया तेल 13781.16 रुपए, पाम ऑयल 12440.97 रुपए और वनस्पति 14461.12 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर रहा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
केन्द्रीय प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत जारी सहायता अनुदान के व्यय से जुड़े उपयोगिता प्रमाण-पत्र अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे। वित्त (बजट)...
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान
दिल्ली में घने कोहरे की चादर : धुंध के बीच दृश्यता प्रभावित होने से कई उड़ानें रद्द, बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई 
लेबनानी सेना बढ़ा रही अपनी संख्या, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- लेबनानी सेना को क्षमता बढ़ाने के लिए मदद की आवश्यकता