मारूति सुजुकी ने की सीसीपी की शुरूआत

आनंददायक कार के ऑनरशिप का अनुभव प्रदान किया जाएं

मारूति सुजुकी ने की सीसीपी की शुरूआत
यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए कस्टमर कॉन्वीनियंस पैकेज (सीसीपी) की शुरूआत करने की घोषणा की है।

नई दिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए कस्टमर कॉन्वीनियंस पैकेज (सीसीपी) की शुरूआत करने की घोषणा की है। इसमें ग्राहकों की गाड़ियों के इंजन हाइड्रॉलिक लॉक और फ्यूल अडल्ट्रेशन के कारण होने वाली आकस्मिक खराबी को कवर किया जायेगा। कंपनी के कार्यकारी अधिकारी पार्थो बनर्जी ने यहां यह जानकारी देते हुये कहा कि हमारा यह लगातार प्रयास रहा है कि ग्राहकों को एक सुविधाजनक और आनंददायक कार के ऑनरशिप का अनुभव प्रदान किया जाएं। ग्राहकों के बारे में हमारे शोध में पता चला कि ग्राहक अपनी कार के साथ कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहता है और वह किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने में विश्वास रखता है।

कार की देखभाल के लिए कार के उत्पादक कंपनी से भरोसे और सर्विस में सुविधा की अपेक्षा रखता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुये सीसीपी नाम से एक नये उत्पाद की शुरूआती की गयी है जो प्रीमियर वारंटी अवधि के लिए है। इसका लाभ ग्राहक कंपनी के देश में भरे ऑथराइज्ड वर्कशॉप पर ले सकते हैं। इसमें तीन तरह के पैकेज हैं जिसमें सीसीपी हाईड्रो, सीसीपी फ्यूल और सीसीपी प्लस शामिल है। उन्होंने कहा कि देश भर में कंपनी के 4200 से अधिक टच प्वाइंट है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस