आरबीआई ने मणप्पुरम फाइनेंस में बैन कैपिटल के संयुक्त नियंत्रण को मंजूरी दी, विकास योजनाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगी साबित

मणप्पुरम फाइनेंस: बैन कैपिटल को आरबीआई की मंजूरी

आरबीआई ने मणप्पुरम फाइनेंस में बैन कैपिटल के संयुक्त नियंत्रण को मंजूरी दी, विकास योजनाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगी साबित

आरबीआई ने बैन कैपिटल को मणप्पुरम फाइनेंस में 41.66% तक हिस्सेदारी और संयुक्त नियंत्रण की मंजूरी दे दी है। यह 4,385 करोड़ रुपये का निवेश कंपनी के तकनीकी विस्तार और विकास में सहायक होगा।

त्रिशूर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैन कैपिटल से संबद्ध कंपनियों को मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड में संयुक्त नियंत्रण तथा चुकता इक्विटी पूंजी और परिवर्तनीय साधनों में 41.66 प्रतिशत तक हिस्सेदारी अधिग्रहण की अंतिम मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी कंपनी की रणनीतिक विकास योजनाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। 

आरबीआई द्वारा 13 फरवरी, 2026 को दी गयी मंजूरी 20 मार्च, 2025 को किए गए निश्चित समझौतों से संबंधित है। इसके तहत बैन कैपिटल लगभग 4,385 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस निवेश के अंतर्गत 236 रुपये प्रति शेयर की दर से इक्विटी शेयरों और वारंट के तरजीही आवंटन के माध्यम से पूर्ण रूप से कमजोर किये गये मूल्य के आधार पर 18 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके अलावा, सेबी (शेयरों के पर्याप्त अधिग्रहण एवं टेकओवर) विनियम, 2011 के तहत सार्वजनिक शेयरधारकों से 236 रुपये प्रति शेयर की दर से अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए अनिवार्य खुला प्रस्ताव भी जारी किया जाएगा।

खुले प्रस्ताव में प्राप्त सदस्यता के स्तर के आधार पर, बैन कैपिटल की कुल हिस्सेदारी पूर्ण रूप से कमजोर किये गये शेयर के आधार पर 18 प्रतिशत से 41.7 प्रतिशत के बीच रहेगी, जिसमें वारंट के उपयोग पर जारी होने वाले शेयर भी शामिल होंगे। निवेश के बाद मौजूदा प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 28.9 प्रतिशत रहेगी। 

Read More पीएम मोदी का गुजरात दौरा: सम्राट संप्रति संग्रहालय के उद्घाटन से लेकर अन्य कार्यक्रमों तक..., 20,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला 

आरबीआई की मंजूरी के बाद बैन कैपिटल को प्रवर्तक के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा और वह मौजूदा प्रवर्तकों के साथ मिलकर कंपनी का संयुक्त नियंत्रण संभालेगा। लेन-देन समझौतों के अनुरूप निदेशक मंडल का पुनर्गठन किया जाएगा और उसमें बैन कैपिटल के नामित निदेशक शामिल होंगे।

Read More पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात पर की चर्चा: मोदी ने सऊदी अरब के शहजादे से की बात, ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की निंदा की

मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी.पी. नंदकुमार ने इस मंजूरी का स्वागत करते हुए इसे साझेदारी में एक अहम उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग कंपनी के मजबूत कॉरपोरेट गवर्नेंस मानकों और सुदृढ़ कारोबारी मॉडल को दर्शाता है।

Read More ओडिशा के पूर्व सीएम पर निशिकांत की टिप्पणी के विरोध में बीजद का राज्यसभा से बहिर्गमन: बीजू पटनायक को बताया अमेरिकी खुफिया एजेन्सी सीआईए का एजेन्ट 

बैन कैपिटल के संयुक्त नियंत्रक शेयरधारक बनने के बाद कंपनी अपने मुख्य व्यवसाय क्षेत्रों में तेजी से विस्तार, प्रौद्योगिकी एवं जोखिम प्रबंधन में निवेश बढ़ाने और देशभर में शाखा नेटवर्क के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करेगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग