डॉलर के आगे संभला रुपया : कारोबार में 95.04 के स्तर पर पहुंचा, 11 पैसे की बढ़त
विदेशी निवेशकों की एंट्री से बदली चाल
घरेलू शेयर बाजार की तेजी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से रुपये को मजबूती मिली। कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढ़कर 95.04 के स्तर पर पहुंच गया। सुबह 95.15 पर खुली भारतीय मुद्रा ने 94.86 का उच्चतम स्तर छुआ। आरबीआई के कदमों से भी रुपये को सहारा मिला।
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की नई खरीदारी के बल पर आज भारतीय मुद्रा बाजार में रुपये में मजबूती का रुख बना हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (Forex Market) में लाइव कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 95.04 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विदेशी मुद्रा डीलरों के अनुसार, आज सुबह रुपया मजबूती के संकेतों के साथ 95.15 रुपये पर खुला था। शुरुआती सत्र में मामूली उतार-चढ़ाव के बाद रुपये ने 94.86 रुपए का दिन का उच्चतम स्तर छुआ। आयातकों की ओर से डॉलर की नियमित मांग आने के बावजूद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लिक्विडिटी मैनेजमेंट के तहत उठाए गए कदमों से रुपये को बड़ी गिरावट से सुरक्षा मिली है।
Tags: rupee
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Oct 2026 14:49:35
बकायादारों पर होगी सख्ती, सीजिंग और बैंक खाते अटैच करने की कार्रवाई।

Comment List