शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 82,344 पर बंद

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 82,344 पर बंद

घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती जारी रही। सेंसेक्स 487 अंक चढ़कर 82,344 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी-50 167 अंक की बढ़त के साथ 25,342 पर पहुंचा।

मुंबई। शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन भी तेजी जारी रही है। इसी के चलते सेंसेक्स 487.20 अंक चढ़कर 82,344.68 अंक पर और निफ्टी-50 सूचकांक 167.35 अंक की मजबूती के साथ 25,342.75 अंक पर बंद हुआ। 

यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार संधि की घोषणा के बाद से निवेश धारणा सकारात्मक बनी हुई है। रुपये में तेजी से भी बाजार में लिवाली को समर्थन मिल रहा है।

तेल एवं गैस, निजी बैंकिंग, रियलटी, मीडिया और धातु समूहों के सूचकांक बढ़त में रहे। ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, सार्वजनिक बैंक और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक लाल निशान में थे।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर फिलहाल तेजी में हैं जबकि इंफोसिस, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर फिलहाल नीचे हैं।

Read More 1 अप्रैल से देशभर में सिर्फ E20 पेट्रोल अनिवार्य, पुराने वाहनों का माइलेज 3-7 प्रतिशत तक घट सकता है

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितनी गिरी कीमतें वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितनी गिरी कीमतें
सर्राफा बाजार में वायदा बाजार की नरमी का असर साफ दिखा। कीमती धातुओं में बड़ी गिरावटई। चांदी 32,400 रुपए गिरकर...
स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज का दावा: पश्चिम एशिया में सैन्य संसाधनों की तैनाती, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद करने के लिए आकस्मिक योजना का हिस्सा
स्पाइसजेट की यूएई से 13 विशेष उड़ानें : फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एयरलाइंस कर रही संचालन, जानें किन शहरों में आएगी फ्लाइट
जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: 20वें फेरे में पर्यटकों की संख्या कम, शाही अंदाज में हुआ मेहमानों का स्वागत
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की 4 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अधिक अंक के बावजूद चयन नहीं : हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए आदेश