सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, जानें अब क्या है भाव

वैश्विक माहौल के चलते निवेशकों ने मुनाफावसूली की

सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, जानें अब क्या है भाव
चांदी 3,25,602 रुपये से गिरकर 3,05,753 रुपये प्रति किलो पर आ गई, वहीं सोना 1,52,862 रुपये से टूटकर 1,48,777 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

मुंबई। लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। MCX पर कारोबार शुरू होते ही भारी बिकवाली से चांदी करीब 20 हजार रुपये प्रति किलो टूट गई, जबकि सोना 4 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा फिसल गया।

चांदी 3,25,602 रुपये से गिरकर 3,05,753 रुपये प्रति किलो पर आ गई, वहीं सोना 1,52,862 रुपये से टूटकर 1,48,777 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के मुताबिक ट्रंप के हालिया बयानों से बदले वैश्विक माहौल के चलते निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बना है।

Tags: sharp

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बस्सी में एक माह के विशेष अभियान से अवैध खनन पर लगी रोक, खान विभाग का दावा बस्सी में एक माह के विशेष अभियान से अवैध खनन पर लगी रोक, खान विभाग का दावा
बस्सी तहसील में खान विभाग के 1 माह से चल रहे विशेष अभियान से अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगी।...
कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा, 'लाडकी बहिन योजना' के खर्च का हिसाब मांगते हुए उठाए भ्रष्टाचार के आरोप
मुंबई को राहत! अच्छी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 50% के करीब, फिर भी जारी रहेगी पानी कटौती
लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार : साथी की तलाश तेज, लूट की चांदी से बनी सिल्ली बरामद
दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्ग पर संकट, ईरान ने बंद बताया तो अमेरिका बोला- होर्मुज पूरी तरह खुला
वडेट्टीवार का हमला, महाराष्ट्र सरकार पर लगाया महिलाओं और किसानों के साथ धोखा करने का आरोप
बारिश के बाद बढ़ी थी पर्यटकों की आवाजाही, अब तापमान बढ़ने से कम हुए सैलानी