नकली सोना ठगी गैंग का भंडाफोड़, 2 किलो फर्जी सोने सहित तीन आरोपी गिरफ्तार 

आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी

नकली सोना ठगी गैंग का भंडाफोड़, 2 किलो फर्जी सोने सहित तीन आरोपी गिरफ्तार 

जयपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय ठगी गैंग का पर्दाफाश किया, जो लोगों को गड़ा सोना मिलने का झांसा देकर ठगी कर रहा था। तीन आरोपी गिरफ्तार, उनके पास 2 किलो नकली सोना, चांदी जैसा सिक्का और 2 हजार रुपए बरामद। गैंग के अन्य सदस्यों और पुरानी वारदातों की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

जयपुर। शहर में जमीन में गड़ा सोना मिलने का झांसा देकर आम लोगों से ठगी करने वाली एक अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 2 किलो नकली सोना, एक चांदी जैसी धातु का सिक्का, एक मोबाइल फोन और 2 हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) हनुमान प्रसाद आईपीएस ने बताया कि खोरा बीसल थाना क्षेत्र में बेनाड फाटक के पास यह ठगी की वारदात की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी हैं- माल सिंह (58 वर्ष), निवासी गांव भट्टागांव सिंहरा, सदर बाजार झांसी (यूपी), वर्तमान में खानाबदोश रेलवे स्टेशन जयपुर; सूरज सॉलकी (29 वर्ष), निवासी बोतला सेक्टर-03, जगदीशपुरा सिकंदरा आगरा (यूपी), वर्तमान में खानाबदोश रेलवे स्टेशन जयपुर; तथा शांति देवी (35 वर्ष), निवासी पंकी पड़ाव कानपुर (यूपी), वर्तमान में खानाबदोश रेलवे स्टेशन जयपुर। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है।

ठगी का तरीका :

आरोपी अपने पास पॉलिश की हुई नकली सोने जैसी धातु की सामग्री और कुछ सिक्के रखते थे। वे खुदाई के दौरान गड़ा सोना मिलने की कहानी बनाकर लोगों की तत्काल जरूरत का फायदा उठाते थे। भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते हुए वे शराब के ठेके जैसी जगहों पर मुलाकात कर जाल में फंसाते थे।एक मामले में आरोपी ने परिवादी प्रकाश चंद मीणा को जेसीबी मशीन चलाते समय गड़ा सोना मिलने की बात कहकर लुभाया। उन्होंने पहले नकली सोने का छोटा टुकड़ा देकर 10 हजार रुपये ठगे। बाद में 2 किलो नकली सोना देकर 15 लाख रुपये लेने पहुंचे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।पुलिस ने इस कार्रवाई से आमजन को ऐसे ठगों से सतर्क रहने की सलाह दी है। जांच में गैंग के अन्य सदस्यों और पुरानी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर
अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला वॉर पावर्स रेजोल्यूशन 47-53 के अंतर से गिर गया...
औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण की जांच को लेकर विधायक ​गीता बरबड़ ने बोला राज्य सरकार पर हमला, कहा-घोड़ावत में संचालित औद्योगिक इकाई द्वारा हो रहा सबसे ज्यादा प्रदूषण
फर्जी फर्में बना बैंक से लिया लोन : 7 साल की कैद, जांच अधिकारियों पर भी कार्रवाई के आदेश
बिलाड़ा में जूलीफ़्लोरा हटाने की कार्यवाही जल्द करेगी सरकार: 25000 नए पौधों का रोपण, अवैध खनन और अतिक्रमण की जहां जहा शिकायत प्राप्त हुई वहां कार्रवाई हुई
अनहोनी : अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल
मध्य प्रदेश में पुरानी रंजिश पर विवाद : युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल की हालत खतरे से बाहर
ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना