प्रदेश में फिर मौसम ने ली करवट : धूलभरी आंधी के बाद कई जिलोें में बारिश, ठंडी हवाओं से बढ़ी गलन
एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
जयपुर। राजस्थान में मौसम ने फिर करवट ली है। जयपुर समेत कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हुई, जबकि सीकर में ओले गिरे। बारिश से पहले धूलभरी आंधी चली और बाद में ठंडी हवाओं से गलन बढ़ गई। मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
बारिश का दौर थमने के बाद 28 और 29 जनवरी को कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 31 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 31 जनवरी और 1 फरवरी को बादल छाने और कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है।
Tags: Weather
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Mar 2026 14:09:43
बाघिन ने एनक्लोजर का चप्पा चप्पा छाना, नए घर का किया मुआयना

Comment List