ऑन डिमाण्ड वाहन चुराने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, 33 दोपहिया वाहन जब्त

चोरी ऑन डिमाण्ड कीमत ऑन ब्राण्ड

ऑन डिमाण्ड वाहन चुराने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, 33 दोपहिया वाहन जब्त

जिला पूर्व पुलिस ने ऑन डिमाण्ड वाहन चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 33 बाइक बरामद की हैं, पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों नें करीब पांच दर्जन से भी अधिक वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

जयपुर। जिला पूर्व पुलिस ने ऑन डिमाण्ड वाहन चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 33 बाइक बरामद की हैं, पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों नें करीब पांच दर्जन से भी अधिक वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि आरोपी गौरव मीणा उर्फ गोलू (22) और मनीष मीणा (22) समेत कमलेश उर्फ कमलेश हाबूडी (19) गांव औण्ड मीणा सलेमपुर दौसा को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पूर्व जिले के चार थाना इलाकों में चोरी हुए वाहनों को जब्त किया है। इसमें थाना इलाका एयरपोर्ट के पांच, जामडोली के आठ, कानोता के छह और रामनगरिया इलाके से 14 वाहनों को बरामद किया है। आरोपियों पर जयपुर, दौसा, समेत अलवर जिले में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से चोरी की वारदातों समेत वाहनों के बारे में पूछताछ कर रही है।

चोरी ऑन डिमाण्ड कीमत ऑन ब्राण्ड
पुलिस ने बताया कि आरोपी ऑन डिमाण्ड वाहन चोरी करते हैं। हर ब्राण्ड की अपनी मर्जी से कीमत तय करते हैं। पावर बाइक 15-20 हजार रुपए तो स्पलेंडर बाइक 7-8 हजार रुपए में बेचते हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कॉमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मोदी सरकार पर...
ईरान-इयरायल युद्व: डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, बोले-निर्दोषों को मारने वाले ईरानियों को मारना बड़ा सम्मान, ईरानी शासन को पूरी तरह कर देंगे नष्ट 
"कुंभ गर्ल" मोनालिसा की शादी पर बढ़ा बवाल: पिता ने लगाई सीएम मोहन यादव से बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार, कहा-धोखे से फंसाया और मुझे केरल से भगाया
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव 
देहरादून में शुरू हुई रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग : अक्षय ओबेरॉय ने सेट से साझा की झलकियां, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर होगी फिल्म 
राजस्थान हाईकोर्ट ने समान मुद्दे पर नई अतिक्रमण याचिका की खारिज, पूर्व याचिका पर सुनवाई जारी रखने का निर्देश
असर खबर का - खानपुर सीएचसी को मिले डॉक्टर, मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा