फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा छह साइबर ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

ट्रांजेक्शन कन्फर्म होने के बाद ग्राहक ऑनलाइन गेमिंग में शामिल

फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा छह साइबर ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

रामनगरिया थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह की ओर से चलाए जा रहे फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। टीम ने एक फ्लैट पर दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि इनके लैपटॉप में ऑनलाइन गेमिंग साइट लेजा आईडी के  माध्यम से चलाई जा रही थी।

जयपुर। रामनगरिया थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह की ओर से चलाए जा रहे फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। टीम ने एक फ्लैट पर दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि इनके लैपटॉप में ऑनलाइन गेमिंग साइट लेजा आईडी के  माध्यम से चलाई जा रही थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह लाइन दुबई से जुड़ी हुई थी। आरोपी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर अधिक मुनाफे का झांसा देकर ग्राहकों को जोड़ते थे और फिर म्यूल अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर कराते थे।

ट्रांजेक्शन कन्फर्म होने के बाद ग्राहकों को ऑनलाइन गेमिंग में शामिल किया जाता था, जिसके जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। इनके कब्जे से क्रेडिट कार्ड 42, चैकबुक पासबुक 31, मोबाइल फोन 17, लैपटॉप डेस्कटॉप 5, सील 5, सिम कार्ड 7 सहित स्कूटी व कार जब्त की है।  गिरफ्तार आरोपी अदनान अहमद निवासी नींदड़ राव जी का रास्ता कोतवाली, अबु हमजा निवासी चांदपोल, संपत कीर निवासी चित्तौड़गढ़, हेमेंद्र सिंह राणावत निवासी शाहपुरा भीलवाड़ा और उत्तम राम निवासी लतासर बाड़मेर और उमेश मल्होत्र निवासी धमतलपुरा दतिया मध्यप्रदेश है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत