Stock Market Update: वायदा सौदा निपटान पर बाजार ढेर

Stock Market Update: वायदा सौदा निपटान पर बाजार ढेर

विश्व बाजार के कमजोर रुझान और कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल के बीच स्थानीय स्तर पर सितंबर के मासिक वायदा सौदा निपटान को लेकर हुई चौतरफा लिवाली के दबाव में आज शेयर बाजार ढेर हो गया।

मुंबई। विश्व बाजार के कमजोर रुझान और कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल के बीच स्थानीय स्तर पर सितंबर के मासिक वायदा सौदा निपटान को लेकर हुई चौतरफा लिवाली के दबाव में आज शेयर बाजार ढेर हो गया।

बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 610.37 अंक अर्थात 0.92 प्रतिशत का गोता लगाकर 66 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 65508.32 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 192.90 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की गिरावट लेकर 19523.55 अंक पर आ गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.19 प्रतिशत लुढ़ककर 31,923.84 अंक और स्मॉलकैप 0.34 प्रतिशत उतरकर 37,347.57 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3790 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2050 में गिरावट जबकि 1613 में तेजी रही वहीं 127 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 42 कंपनियां लाल जबकि शेष आठ हरे निशान पर रही।

बीएसई में दूरसंचार और कैपिटल गुड्स समूह की 0.29 प्रतिशत की तेजी को छोड़कर शेष 18 में गिरावट रही। कमोडिटीज 1.21, सीडी 1.15, ऊर्जा 0.78, एफएमसीजी 1.74, वित्तीय सेवाएं 0.63, हेल्थकेयर 0.69, इंडस्ट्रियल्स 0.02, आईटी 1.84, यूटिलिटीज 0.21, ऑटो 1.24, बैंकिंग 0.49, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.29, धातु 1.05, तेल एवं गैस 0.82, पावर 0.49, रियल्टी 0.98, टेक 1.49 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.89 प्रतिशत लुढ़क गए।

Read More लाल निशान में बंद हुआ बाजार: आईटी कंपनियों में लिवाली का रहा जोर, इन कंपनियों में दिखा ज़ोरदार एक्शन

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बिकवाली का दबाव रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.53, जर्मनी का डैक्स 0.05, जापान का निक्केई 1.54 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.36 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.10 प्रतिशत की तेजी रही।

Read More रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा, 96.34 प्रति डॉलर पर खुला

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन