Stock Market Update: शेयर बाजार में घटबढ़, निफ्टी 1.15 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,279.85 अंक पर रहा

बीएसई के 11 समूहों में गिरावट का रुख रहा

Stock Market Update: शेयर बाजार में घटबढ़, निफ्टी 1.15 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,279.85 अंक पर रहा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार का रुझान नकारात्मक रहा।

मुंबई।अमेरिका में जारी होने वाले आर्थिक आंकड़े के इंतजार में निवेशकों की सतर्कता से विश्व बाजार में आई गिरावट के दबाव में यूटिलिटीज, धातु, तेल एवं गैस और रियल्टी समेत ग्यारह समूहों में हुई बिकवाली से सेंसेक्स पिछले लगातार दस दिन की तेजी थम गई वहीं निफ्टी में मामूली बढ़त रही।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 4.40 अंक फिसलकर 82,555.44 अंक रह गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 1.15 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,279.85 अंक पर रहा। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली हुई, जिससे बाजार को समर्थन मिला। मिडकैप 0.19 प्रतिशत बढ़कर 49,141.01 और स्मॉलकैप 0.54 प्रतिशत उछलकर 56,061.98 अंक हो गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4054 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1999 में तेज़ी जबकि 1938 में गिरावट रही वहीं 117 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, निफ्टी 29 कंपनियों में बिकवाली जबकि 21 में लिवाली हुई।

बीएसई के 11 समूहों में गिरावट का रुख रहा। इससे कमोडिटीज 0.06, ऊर्जा 0.46, एफएमसीजी 0.04, आईटी 0.31, यूटिलिटीज 0.77, ऑटो 0.11, धातु 0.59, तेल एवं गैस 0.69, पावर 0.49, रियल्टी 0.53 और टेक समूह के शेयर 0.51 प्रतिशत गिर गए।

Read More डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे मजबूत, 93.17 पर पहुंचा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार का रुझान नकारात्मक रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.34, जर्मनी का डैक्स 0.33, जापान का निक्केई 0.04, हांगकांग का हैंगसेंग 0.23 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.29 प्रतिशत उतर गया।

Read More कच्चा तेल फिर 95 डॉलर के करीब, जानें दाम बढ़ने के कारण, थोक मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 3.88 प्रतिशत पर पहुंची

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल