रुपये में तेजी लौटने से चढ़े शेयर बाजार, हरे निशान में खुला शेयर बाजार, इन प्रमुख शेयरों पर रखें पैनी नजर

रुपये में मजबूती से सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

रुपये में तेजी लौटने से चढ़े शेयर बाजार, हरे निशान में खुला शेयर बाजार, इन प्रमुख शेयरों पर रखें पैनी नजर

रुपये में तेजी लौटने से बुधवार को शेयर बाजार मजबूत खुला। सेंसेक्स 176 अंक और निफ्टी 42 अंक चढ़ा। बैंक, आईटी, ऑटो और तेल-गैस शेयरों में खरीदारी दिखी, जबकि मीडिया व कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में बिकवाली रही।

मुंबई। रुपये में कई दिन बाद तेजी लौटने से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 176.40 अंक की बढ़त के साथ 84,856.26 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 166.96 अंक (0.20 प्रतिशत) ऊपर 84,846.82 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 42.30 अंक की मजबूती के साथ 25,902.40 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 58.85 अंक यानी 0.23 प्रतिशत चढ़कर 25,918.95 अंक पर था। सार्वजनिक बैंक, आईटी, ऑटो, धातु और तेल एवं गैस समूहों में लिवाली ज्यादा रही जबकि रसायन, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और मीडिया समूहों की कंपनियों में निवेशक बिकवाल हैं। 

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टीसीएस और इटरनल के शेयर ऊपर चल रहे हैं, जबकि आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और ट्रेंट में गिरावट बनी हुई है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित