राशिफल

राशिफल

आज का 'राशिफल'

मेष - दिन सामान्य रहेगा। दोपहर बाद अकारण ही चिंता बनेगी। आत्म विश्वास को बनाए रखें। विद्यार्थी वर्ग पढाई पर ध्यान दें, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है।धन की कमी दूर होगी।व्यापार में लाभ होगा।नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

 

Read More आज का भविष्यफल     

Read More आज का भविष्यफल     

वृषभ - परिवार या मित्रों के साथ या व्यापारिक यात्रा संभव है। बुजूर्गों का सानिध्य मिलेगा। नए  कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धर्म कर्म रूचि बढेगी। आपके व्यापार या अन्य कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा।

 

मिथुन - स्वास्थ्य की दृष्टि से परेशानी भरा दिन है। खानपान पर नियंत्रण रखें। मौसमी बीमारी के कारण परेशान होना पड सकता है। भाई बहिन के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनेगी। धन की कमी से मन परेशान रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

Read More आज का भविष्यफल     

 

कर्क - ससुराल से लाभ मिलेगा।ससुराल पक्ष में पारिवारिक कार्यक्रम में अप्रत्याशित यात्रा हो सकती है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुराने रोग से परेशानी हो सकती है। पशुधन प्राप्त होगा।कानूनी मामलें पक्ष में हल होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

 

सिंह - किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो सावधान हो जाएं, लापरवाही आपके परिवार पर भारी पड सकती है। चिकित्सकीय सलाह मशविरा व उपचार निरंतर लें। अविवाहित हैं तो विवाह प्रस्तावों पर ध्यान दें, अच्छे रिश्ते आ सकते हैं।व्यापार में लाभ होगा।

 

कन्या - कार्य स्थल पर आपको लेकर गंभीर राजनीति हो सकती है, जिससे आपकी छवि प्रतिष्ठा कलंकित हो सकती है, आपकी प्रगति से सहकर्मी या मित्र खुश नहीं होेंगे तथा आपका अहित कर सकते हैं। विवादों के कारण आपका समय नष्ट होगा।

 

तुला - घर में अकारण ही कलह का वातावरण बनेगा जिससे मन अधीर होगा। बुजूर्गों के हस्तक्षेप से परेशानी का निवारण होगा। जीवनसाथी से दूरी बनेगी। बच्चों के प्रति आसक्ति बढेगी। मन को नियंत्रित रखें।पार्टनर के साथ समय व्यतीत होगा।

 

वृश्चिक - विद्यार्थी वर्ग शिक्षा पर ध्यान देगा, पढाई को लेकर चिंतित रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है। नए व्यापार में लाभ मिलेगा। नए दोस्त मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

धनु - व्यापार में लाभ बढेगा। भविष्य की रणनीति को लेकर नए व्यापार को प्रारंभ करने का मानस बन सकता है।बाजार भी सकारात्मक रहेगा। निवेश में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक छवि में सुधार आएगा।ाार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

 

मकर - व्यर्थ बातों से बचें, रचनात्मकता के कार्यों में मन लगाएं। माता का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।पुराना रूका धन प्राप्त होगा। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार रहेगा।

 

कुंभ - मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।धर्म कर्म में रूचि बढेगी।मान सम्मान प्राप्त होगा।प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें।जीवनसाथी व माता से सहयोग मिलेगा।आय बढेगी।

 

मीन - जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग पढाई के प्रति लापरवाह व खेलकूद में सतर्क होंगे। पढाई पर भी ध्यान दें। परिवार में सामजंस्य बनेगा। पुराने विवादों का हल निकाल लेंगे। जीवनसाथी व माता से सहयोग मिलेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई