आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

वृष-विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगें।

मेष
दिन अच्छा रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धर्म के प्रति रूचि बनेगी। माता का स्नेह मिलेगा, पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजगार में लाभ होगा। धन की आवक बनी रहेगी। निवेश से लाभ होगा। 

वृष
विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ का समय है, रूका धन प्राप्त होगा। नए काम प्रारंभ करेंगें। अधीनस्थों के प्रति नरम व्यवहार आपको लाभ दिलाएगा। दिन उत्साह व प्रसन्न्ता से व्यतीत होगा।

मिथुन
व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, किन्तु प्रतिद्वंद्वी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अकारण विवाद होने से मानसिक परेशानी रहेगी। अधीनस्थों के व्यवहार से परेशान रहेंगे।  नौकरी पेशा लोगों की प्रभावी छवि बनेगी। यात्रा में लाभ मिलेगा। पुरानी रकम की वसूली हो सकेगी। 

कर्क
विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी की खोज आज पूरी होने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खानपान के प्रति आसक्त रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनाने से बचें, अन्यथा गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। व्यर्थ खर्च से मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। 

Read More आज का भविष्यफल 

सिंह
दिन प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहने से मानसिक शांति रहेगी। जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें, वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद संभव है। व्यापार में लाभ होगा, आय अच्छी होगी, नए सौदे मिलने से काम की व्यस्तता बढेगी।

Read More आज का भविष्यफल    

कन्या
दिन शुभ है। स्वास्थ्य की दृष्टि से थोडी समस्या हो सकती है, पेट दर्द, घुटनों का दर्द होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। काम के प्रति सजग रहेंगे, काम में जोखिम भी उठाएंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। सावधानी से कार्य करें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें।

Read More आज का भविष्यफल    

तुला
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, परस्पर प्रेम बढने से एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी। शेयर बाजार में लाभ की संभावना। थोडे प्रयासों से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। शत्रु परास्त होंगे।

वृश्चिक
अकारण चिंता के कारण मन अशांत रहेगा। बिना बात के ही स्वयं को अवसादग्रस्त महसूस करेंगे। मन को स्थिर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें, लाभ के अवसर मिलेंगे, व्यापार में उन्नति होगी। धन की आवक बनी रहेगी। लाभ के अवसर हैं।

धनु
व्यापारी वर्ग को लाभ के सौदे प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। शांत चित से किये कार्य भविष्य में लाभ के सौदे दिलाएंगे। आज के दिन का अधिकांश समय सामाजिक व धार्मिक कार्यों में व्यतित होगा। दान पूण्य के अवसर मिलेंगे। मानसिक शांति रहेगी।

मकर
मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढेगा। आशाजनक दिन होने से उलझे पैतृक व अन्य मामले सुलझेंगे। रूका पैसा प्राप्त होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी, जिससे परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा। निवेश के सौदों में सावधानी आवश्यक है।

कुंभ
नौकरी में सहकर्मी से लाभ मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। न्यायिक कार्य पक्ष में हल होंगे। संतान कहे अनुसार कार्य करेगी, लाभ प्राप्त होगा। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है। 

मीन
नौकरी पेशा के लिए दिन उत्तम है, उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा। नए प्रोजेक्ट हाथ में आऐंगे, जिसमें आप अपनी क्षमता से अधिक प्रदर्शन करेंगें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक व व्यवहारिक कार्य में जोखिम लेने से बचें। आय बढेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश से बाहर जाने वाले हर भारतीय को आईटीसीसी लेना जरूरी नहीं : कुछ कानूनी परिस्थितियों में विशिष्ट व्यक्तियों को ही इसकी आवश्यकता, वित्त मंत्रालय ने कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रिपोर्ट फर्जी देश से बाहर जाने वाले हर भारतीय को आईटीसीसी लेना जरूरी नहीं : कुछ कानूनी परिस्थितियों में विशिष्ट व्यक्तियों को ही इसकी आवश्यकता, वित्त मंत्रालय ने कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रिपोर्ट फर्जी
वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विदेश यात्रा से पहले सभी भारतीयों के लिए आयकर मंजूरी प्रमाण-पत्र (ITCC) अनिवार्य नहीं...
आरएएस-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी : बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, 2391 अभ्यर्थी वरीयता सूची में शामिल
खराब मौसम के बीच जयपुर बना सहारा : 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग, बाद में सुरक्षित रवाना
कापरेन में गहराया पेयजल संकट, तीन दिन से नल सूखे
888 में से 229 सैंपल फेल, 10.75 लाख का वसूला जुर्माना
करोड़ों की सरकारी जमीन अभी भी अतिक्रमियों के कब्जे में, जानें पूरा मामला
वसूली पर ध्यान, खतरे में यात्रियों की जान