आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

वृष-आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। रूका पैसा प्राप्त नहीं होने से मानसिक परेशानी बन सकती है। धैर्य बनाए रखें, विवेकी बनें, वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा समस्या बढ सकती है।

मेष
मित्रों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए विशेष रूप से अच्छा दिन है, चाही गई सफलता मिलने की संभावना है। शिक्षा में रूचि बढेगी तथा भविष्य को लेकर विद्यार्थी वर्ग सजग होगा। दोस्तों के साथ भ्रमण की योजना बन सकती है। व्यापारी वर्ग को नए प्रोजेक्ट मिल सकते है।

वृष
आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। रूका पैसा प्राप्त नहीं होने से मानसिक परेशानी बन सकती है। धैर्य बनाए रखें, विवेकी बनें, वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा समस्या बढ सकती है। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा या विद्यालय में परेशानी का सामना करना पडेगा। विद्यार्थी वर्ग नए मित्रों से सावधान रहें।

मिथुन
निजी कार्य व प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए दिन उत्तम है। नए अवसर प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। विदेशी कंपनी के साथ काम करने का अवसर मिलेगा जो भविष्य में नए आयाम स्थापित करेगा, अवसर को हाथ से ना जाने दें। नौकरीपेशा वर्ग आफिस राजनीति से दूर रहें।

कर्क
प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। मित्रों से लाभ मिलेगा। निवेश के लिए उत्तम समय है। शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैंं। खान पान पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा वर्ग को उन्नति के अवसर मिलेंगे।

सिंह
विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा का तनाव रहेगा, तनाव को हावी ना होने दें। व्यापारी वर्ग को नए सौदे हाथ में मिलेंगे। व्यापार बढेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, धर्म कर्म में रूचि बढेगी। परिवार के किसी बुजूर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।

Read More आज का भविष्यफल     

कन्या
नया कार्य करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग का शिक्षा से मन हटेगा तथा पारिवारिक कार्य में मन लगेगा। शिक्षा पर भी ध्यान दें। व्यापारी वर्ग को व्यापार बढाने के मौके मिलेंगे, साझेदारों के साथ सोच समझ कर निर्णय लें, अन्यथा समस्या हो सकती है। बुजूर्गों से मार्गदर्शन लें।

Read More आज का भविष्यफल     

तुला
हर कार्य में अपनी क्षमता का शतप्रतिशत उपयोग करेंगे, तथा लाभ भी इसी अनुपात में प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि धुमिल हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे। व्यापारी वर्ग को अधीनस्थों व कर्मचारियों से लाभ मिलेगा। निवेश में लाभ होगा। 

Read More आज का भविष्यफल      

वृश्चिक
सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। परिवार को लेकर बनी चिंता अब दूर होगी। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। बच्चों की बात भी सुनें तथा उन्हें उचित मार्ग दर्शन दें, अन्यथा बाद में पछताना पड सकता है।धन की आवक बनी रहेगी।

धनु
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाऐंगे। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे।

मकर
व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग को उन्नति के अवसर मिलेंगे। नए सौदे हाथ में आऐंगे जिन्हें समय पर पूरा करने का भार बनेंगा। पिता से कहासूनी हो सकती है, पिता की भावनाओं को समझें, तथा उन्हें समझाने का प्रयास करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी उलझन पक्ष में हल होगी।

कुंभ
आशा के विपरित अधिक लाभ आपके मन को प्रफुल्लित करेगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में हो रहा उतार चढाव नियंत्रित कर लेंगे। आय के स्त्रौत बनेंगे आय बढेगी। लेनदेन में सावधानी बरतें। भागीदारी से बचें। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। 

मीन
उन्नति का योग है। आय बढेगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। बच्चों के साथ मन लगेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही ना बरते अन्यथा गंभीर परिणाम प्राप्त होंगे। निवेश का मानस हो तो टाल दें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा, शत्रु परास्त होंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया
जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक होगा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
आम आदमी की जेब पर फिर पड़ेगी की महंगाई की मार, थोक मुद्रास्फीति की दर लगातार दूसरे महीने शून्य से नीचे
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, बिना नंबर की क्रेटा कार व 49 हजार नकद बरामद
दरभंगा से लगातार हैं 6 बार के विधायक संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिम्मेदारी मिलते ही दिया संगठन को मजबूत करने का संदेश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा