आज का 'राशिफल'
जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
मेष
मनवांचित सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नये भवन, वाहन का सुख मिलेगा। परिवार के साथ भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान के भाग्य वृद्धि का योग। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। धन की आवक बनी रहेगी।
मिथुन
मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार व कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा को लेकर चर्चा का विषय बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। पशुओं से सावधान रहें। नया वाहन भवन या संपत्ति क्रय करने का मानस है तो पुन: विचार करें। परिवार को समय दें। धन संग्रह की आदत भविष्य में लाभ देगी।
सिंह
आय की स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। इलेक्ट्रानिक या विद्युत के कार्यों से जुडे लोगों को अप्रत्याशित लाभ होगा। जीवन में चल रही असमंजस की स्थिति अब स्पष्ट होगी। धन को लेकर किये संपूर्ण प्रयास अब अपना फल देने लगे हैं। ऋण भार से मुक्ति का समय है।
तुला
परिवार का साथ मिलेगा। नया कारोबार प्रारंभ करना चाहते हैं तो समय उत्तम है। संतान की ओर से सहयोग मिलेगा। संतान की सलाह से कार्य विस्तार में लाभ होगा। धन संबंधी परेशानी का अंत होगा। विवादों से मुक्ति मिलेगी। वाहन सुख मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी।
धनु
महत्वपूर्ण कार्योंं को लेकर आलस्य दिखाना ठीक नहीं है। परिणामों की चिंता किये बिना कार्य पूर्ण करें। भविष्य में आपके लिए सफलता इंतजार कर रही है। संतान पक्ष की ओर से किये गए कार्यों की सराहना प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों में रूचि से स्वयं की प्रतिष्ठा बढवाएंगे।
कुंभ
व्यापार में चल रही मंदी का दौर समाप्त होगा। आय में बढोत्तरी होगी। गृह क्लेश समाप्त होगी, किन्तु जीवनसाथी से अनबन के कारण मन विचलित रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सरकारी कामों में अडचन संभव। पारिवारिक विवादों का अंत होगा।
वृष
आज दिन शुभ है।व्यापार विस्तार होगा, नये व्यापार को प्रारंभ करना चाहते हैं तो सफलता प्राप्त होगी। गृह क्लेश समाप्त होंगे। धन संचय नहीं होने से मन अकारण विचलित हो सकता है।ऋण लेने के लिए परेशान होना पडेगा। खनिज,भूमि, खाद्य पदार्थों में निवेश से लाभ मिलेगा।
कर्क
नवनिर्माण के कार्य में लाभ। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। भूमि भवन या संपत्ति विवादों में समझौता करना उचित रहेगा। गृह कलह समाप्त होगी। व्यापार विस्तार के लिए किये प्रयास सफल होंगे। गत दिनों से चल रहा तनाव अब समाप्त होगा। नौकरी पेशा को पदोन्नति का योग है।
कन्या
आपका प्रभाव बढेगा।नौकरीपेशा के लिए दिन शुभ फलदायक है। विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। जिन स्थानों से अकारण ना सुनी हो वह भी आपके पक्ष में खडे रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढता के साथ नए रिष्ते बनने का समय हैै। स्थानान्तरण के साथ पदोन्नति का समय है। धर्मकर्म में रूचि बढेगी।
वृश्चिक
दिन की शुरूआत आलस्य व मानसिक चिंताओं के साथ होगी। पारिवारिक विवादों से मन खिन्न रहेगा। धन की कमी से स्वयं को असहाय महसूस करेंगे, किन्तु कार्य पूर्ण होते रहेंगे। व्यापार में विस्तार होगा किन्तु प्रतियोगियों से प्रतिस्पर्धा में स्वयं को असहज महसूस करेंगे।
मकर
आप के द्वारा किये गए कार्य दूसरों के लिए मिसाल हैं, स्वयं को कमतर महसूस करना छोड दें। व्यापार विस्तार होगा किन्तु प्रतियोगियों के कारण स्वयं को असहज महसूस करेंगे। अधीनस्थों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान के लिए सकारात्मक समय है।जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
मीन
लंबी यात्रा के बाद सुकून से बैठने का समय है। व्यवसाय में चल रही मंदी आपकी कार्यकुशलता से सकारात्मक परिणाम लाएगी। आय में वृद्धि होगी। नया व्यापार प्रारंभ करने का मानस है तो समय शुभ है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक मांगलिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे।

Comment List