साप्ताहिक राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

साप्ताहिक राशिफल
वृषभ-सप्ताह की शुरूआत में कार्यक्षेत्र में पराक्रम बढ़ेगा। रुके हुये धन की प्राप्ति होगी। सप्ताह मध्य में कार्यक्षेत्र में कार्यभार बढ़ने से तनाव की अनुभूति होगी।

मेष 
सप्ताह की शुरूआत में  पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग  बन रहे हैं । कार्यक्षेत्र में पराक्रम बढ़ेगा। भाई-बहनों का आगमन होगा। सप्ताहांत में वाहन चालन में विशेष सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में भाग्योदय के अवसर हाथ आएंगे। 

वृषभ 
सप्ताह की शुरूआत में कार्यक्षेत्र में पराक्रम बढ़ेगा। रुके हुये धन की प्राप्ति होगी। सप्ताह मध्य में कार्यक्षेत्र में कार्यभार बढ़ने से तनाव की अनुभूति होगी। संतान की सफलता के समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में शुभ  कार्यों पर धन व्यय होगा।

मिथुन 
सप्ताह की शुरूआत में पराक्रम में वृद्धि और धन की प्राप्ति से होने से पूरे सप्ताह में  प्रसन्नता बनी रहेगी। कुटुंब से कुछ अनबन रह सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। 

कर्क 
सप्ताह की  शुरूआत में घर में मेहमानों का आवागमन बना रहेगा। मौज शौक में धन व्यय करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। सरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है। सावधानी बरतें। सप्ताह मध्य में रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

सिंह 
सप्ताह के प्रारंभ में जीवनसाथी से अनबन रहने की संभावना है। संतान की सफलता के समाचार प्राप्ति होगी। बेरोजगार जातकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताहांत में अध्यात्म की ओर झुकाव महसूस करेंगे।

कन्या
सप्ताह के प्रारंभ  में मनचाही सफलता प्राप्त  होने से मन में अति प्रसन्नता रहेगी। निकट की यात्रा करने का योग बनता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। 

तुला 
सप्ताह के  प्रारंभ में कार्यक्षेत्र में  वर्चस्व बढ़ेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह मध्य में बहनों से मुलाकात कर सकते हैं। निकट की यात्रा भी कर सकते हैं। यात्रा में विशेष सावधानी बरतें।  एलर्जी की समस्या हो सकती है।  

वृश्चिक 
सप्ताह केप्रारंभ में  कुटुंब से अनबन रहेगी। मध्य में कंधे के दर्द की परेशानी हो सकती है।  कार्यक्षेत्र में पराक्रम बढ़ेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। ह्रदय रोग की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य में लापरवाही न करें।

धनु 
सप्ताह के प्रारम्भ में  रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। पूरे सप्ताह में मन प्रसन्न रहेगा। घर में अतिथियों का लगातार आवागमन जारी रहेगा। जिससे स्वयं व्यस्तता का अनुभव करेंगे।

मकर 
सप्ताह के प्रारंभ में धर्म कर्म में मन लगेगा। किसी अपने के व्यवहार से मन मे दु:खी महसूस करेंगे। प्रभु आराधना में मन लगाएं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं। सप्ताह मध्य में मन में अत्यधिक प्रसन्नता बनी रहेगी। 

कुंभ 
सप्ताह प्रारंभ में जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सप्ताह मध्य में धर्म कर्म में धन का व्यय करेंगे। परिजनों के साथ तीर्थयात्रा भी कर सकते हैं। पूरे सप्ताह परिजनों के साथ मौज  शौक में समय व्यतीत करेंगे। 

मीन 
 अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने में सफल होंगे। संतान को किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होने से मन में अत्यधिक हर्ष होगा। बेरोजगार जातक भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध