संस्कृत शिक्षा विभाग की पहल, स्कूलों में दिया जाएगा अब खेलों को बढ़ावा

संस्कृत शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है और बैठकों का दौर जारी है

संस्कृत शिक्षा विभाग की पहल, स्कूलों में दिया जाएगा अब खेलों को बढ़ावा

विभागीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को सीधे ही राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने की अनुमति प्रदान करने हेतु सुझाव प्रस्तुत किए गए। 

जयपुर। प्रदेश के संस्कृत शिक्षा के स्कूलों में खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसको लेकर संस्कृत शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है और बैठकों का दौर जारी है। संस्कृत शिक्षा विभाग ने अपने स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने एवं विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि जागृत करने के लिए गठित कमेटी की बैठक हुई। राजस्थान राज्य संस्कृत शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, महापुरा के सभागार में हुई इस बैठक में उपनिदेशक डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा ने संस्कृत स्कूलों में खेलकूद के प्रति अधिक ध्यान देने की बात कहीं।

निदेशालय के खेल प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रेम सिंह मीणा ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में आयोजित की जा रही प्रतियोगिताओं व उनके चरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संस्कृत शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के अंक भार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रतियोगिताओं के अंक भार के समान किए जाने पर प्रसन्नता प्रकट की। विभागीय खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने व विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि जागृत करने के लिए माध्यमिक शिक्षा की भांति ही 14, 17 व 19 वर्षीय आयु वर्ग की समस्त प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं को अलग-अलग चरणों में आयोजित करने तथा शारीरिक शिक्षकों से दोनों विभागों (माध्यमिक व संस्कृत) में परस्पर सहयोग लेने तथा विभागीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को सीधे ही राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने की अनुमति प्रदान करने हेतु सुझाव प्रस्तुत किए गए। 

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विद्यार्थियों को डिग्री और पदक किए प्रदान, बागड़े ने डिजिटल डिग्री पोर्टल का किया शुभारंभ   राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विद्यार्थियों को डिग्री और पदक किए प्रदान, बागड़े ने डिजिटल डिग्री पोर्टल का किया शुभारंभ  
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने डिग्री-पदक वितरित कर डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया और शिक्षा को राष्ट्रहित से जोड़ने पर जोर दिया।...
आरयूबी निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित : रद्द रहेगी ट्रेन, परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित
तृणमूल का बुझने वाला है दीया : भाजपा सरकार बनने के बाद हर अन्याय और अत्याचार की खुलेगी फाइल, मोदी ने कहा- तृणमूल के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी
सीबीएन की टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई : 48 लाख की नशे की खेप जब्त, लहसुन के कट्टों में छिपाकर ले जा रहे थे डोडाचूरा
सरकार ने दी ठेकेदारों को राहत : निर्माण कार्यों से जुड़े लंबित भुगतानों को निपटाने की कवायद शुरू, नियमों के अनुसार मिलेगा लाभ
उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा कदम : रेल संरक्षा को मजबूत बनाने के लिए समपार फाटकों के आधुनिकीकरण का अभियान तेज, सुरक्षा व्यवस्था को दी नई मजबूती
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग तेज : विपक्ष के 73 सांसदों ने दिया प्रस्ताव नोटिस, आयुक्त के खिलाफ लगाए 9 गंभीर आरोप