पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, रांची के अस्पताल में कराया गया भर्ती

पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, रांची के अस्पताल में कराया गया भर्ती

देश में कोरोना के मामले लगातर बढ़ रहे है। इस बीच क्रिकेटर एमएस धोनी के माता और पिता को कोरोना हो गया है। वह कोरोना पॉजिटिव मिले है।

रांची। विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पूर्व क्रिकेटर के पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी के कोरोना की चपेट में आने के बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक दोनों की स्थिति अभी सामान्य है। उनका ऑक्सीजन लेवल भी ठीक है। सीटी स्कैन से मालूम चला है कि अभी संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले कुछ दिनों में उनकी स्थिति और बेहतर होगी और उनका संक्रमण ठीक हो जाएगा।

पूर्व किक्रेटर धोनी के माता-पिता रांची के ललगुटुवा स्थित फॉर्म हाउस में रहते हैं। इस फार्म हाउस में सब्जी की खेती के साथ-साथ गौपालन भी किया जा रहा है। यहां से सब्जियों और दूध की आपूर्ति रांची के बाजार में होती है जिसके लिए करीब 20 कर्मचारी कार्यरत हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे धोनी लगातार चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन के संपर्क में हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने...
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग
रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, रियाज और विभा ने जीते तिहरे खिताब
दिल्ली-NCR में 40 उड़ानें रद्द, 4 डायवर्ट, AQI 466 तक पहुंचा
उर्स की तैयारियां तेज : जगमगाया दरगाह परिसर पुनर्निमित सबीली गेट से आवाजाही शुरू, उर्स का झंडा 17 को चढ़ेगा
जानें राज काज में क्या है खास 
आखिर क्यों अजित पवार ने फिर बनाई आरएसएस से दूरी? सामने आई चौकाने वाली वजह