दूसरा T20 : न्यू चंड़ीगढ़ में बढ़त दोगुनी करने उतरेगी टीम इंडिया, गिल-सूर्या की फॉर्म पर निगाहें

ओस के असर की संभावना नहीं 

दूसरा T20 : न्यू चंड़ीगढ़ में बढ़त दोगुनी करने उतरेगी टीम इंडिया, गिल-सूर्या की फॉर्म पर निगाहें

कटक में 101 रन की जीत के बाद भारत न्यू चंडीगढ़ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बढ़त 2-0 करने उतरेगा। टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना कम है, हालांकि सूखी पिच होने पर कुलदीप यादव, अर्शदीप की जगह ले सकते हैं। गिल और सूर्यकुमार से फॉर्म की उम्मीद है, जबकि दक्षिण अफ्रीका डिकॉक-मार्करम की बड़ी पारियों के सहारे वापसी चाहेगा।

न्यू चंड़ीगढ़। कटक में पहला मुकाबला जीतने के बाद भारत न्यू चंडीगढ़ में अपनी बढ़त को दोगुना करने तथा दक्षिण अफ्रीका से मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगा। भारत को पहले मैच में मिली 101 शानदार जीत को देखते हुए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। हालांकि, शीर्षक्रम के बल्लेबाज खासकर शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव फॉर्म प्राप्त करना करने उतरेंगे। वहीं गेंदबाजी में एक बार फिर अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह से उम्मीद होगी। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में काफी निराश किया था। ऐसे में वह दूसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए वापसी करना चाहेगा। डिकॉक-मार्करम को बनाना होगा बड़ा स्कोर अगर दक्षिण अफ्रीका को यह मुकाबला जीतना है तो क्विंटन डिकॉक और एडन मार्करम  जैसे अनुभवी बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर करना होगा।

कुलदीप यादव को मिल सकती है एकादश में जगह :

परिस्थिति को देखते हुए भारत अपने एकादश में बदलाव कर सकता है। अगर पिच सूखी रहती है तो भारत अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को एकादश में शामिल कर सकता है और अगर बल्लेबाजी में गहराई सुनिश्चित करने का फैसला करता है तो हर्षित राणा को एकादश में जगह मिल सकती है।

ओस के असर की संभावना नहीं :

Read More मयंक के शतक से जीती आरएस क्रिकेट अकादमी, वंश शर्मा ने भी खेली 96 रनों की शानदार पारी

न्यू चंडीगढ़ में ओस का असर शायद उतना देखने न मिले। यहां आईपीएल में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने छह मुकाबले जीते थे जबकि पांच में उन्हें हार मिली थी। यहां 200 से अधिक स्कोर के साथ ही 111 के स्कोर का भी सफलतापूर्वक बचाव किया जा चुका है। इस पिच पर तेज गेंदबाजो का दबदबा रहा है।

Read More भारत को सात विकेट से हरा न्यूजीलैंड ने सीरीज की बराबर, डेरिल मिचेल का शतक राहुल के शतक पर भारी पड़ा 

भारत संभावित एकादश :

Read More विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट, उत्तर प्रदेश को 17 रनों से हरा सौराष्ट्र अंतिम 4 में

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

द. अफ्रीका संभावित एकादश :

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम (कप्तान),  ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डॉनोवन फरेरा,  मार्को यानसन,  लुथो सिपामला/कॉर्बिन बॉश/जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी और ए. नॉर्त्जे।   

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा