52वीं मिस्टर राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन, पांच लाख की इनामी राशि दी जाएगी खिलाड़ियों को 

9 वेट कैटेगरी की स्पर्धाएं होंगी

52वीं मिस्टर राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन, पांच लाख की इनामी राशि दी जाएगी खिलाड़ियों को 

52वीं मिस्टर राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन शनिवार से जयपुर में किया जाएगा।

जयपुर। 52वीं मिस्टर राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन शनिवार से जयपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में पांच लाख रुपए की नगद इनामी राशि खिलाड़ियों को दी जाएगी। राजस्थान बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन यादव ने गुरुवार को यहां बताया कि एक फरवरी से आयोजित होने वाली स्टेट चैंपियनशिप बॉडी बिल्डिंग की 9 वेट कैटेगरी की स्पर्धाएं होंगी। 

इसके अलावा मैंस स्पोर्ट्स फिजिक में कैटेगरी मैंस फिटनेस, मैंस फिजिक और ओपन कैटेगरी तथा विमेंस मॉडल फिजिक स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा।  फाइनल मुकाबलों का आयोजन रविवार को दोपहर 12 बजे से वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट, पूर्व डीजीपी भूपेन्द्र सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी और समाजसेवी राजन शर्मा अतिथि होंगे। बॉडी बिल्डिंग में वेट कैटेगरी में 55 किग्रा, 60, 65, 75, 80, 85, 90, 95 और 95 किग्रा से अधिक भार वर्ग रखा गया है। वही मैंस स्पोर्ट्स फिजिक में 172 सेमी, 177 सेमी और 177 सेमी से ऊपर वर्ग होंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ा, कड़ाके की ठंड से मिली राहत  Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ा, कड़ाके की ठंड से मिली राहत 
राजस्थान में तापमान बढ़ने के बाद भी माउंट आबू सहित कुछ इलाकों में ठंड जारी है। गुरुवार सुबह सीकर व...
100 ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण को मंजूरी, 5 समितियों के लिए स्वीकृति आदेश जारी
बीएमसी चुनाव के लिए बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाई सक्रियता : अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और सुनील शेट्टी सहित अन्य सेलेब्स ने डाला वोट 
एक्स यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अश्लील कंटेंट की चिंताओं के बीच कंपनी ने नियमों को किया और भी सख्त, जानें पूरा मामला
बिना भेदभाव के जन कल्याण की योजनाएं चलाना भारत के मजबूत लोकतंत्र का आधार : पीएम मोदी
दिल्ली में सर्दी का सितम : न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दृश्यता 50 मीटर से कम
'अगली सूचना तक इजरायल की यात्रा से बचें', ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को दी यात्रा नहीं करने की हिदायत