सेंचुरियन में भारत की पहली जीत, तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे

सेंचुरियन में भारत की पहली जीत, तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे

113 रन से जीता भारत

सेंचुरियन। तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के तीन-तीन विकेटों, मोहम्मद सिराज और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के दो-दो विकेटों की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन गुरूवार को 113 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने सेंचुरियन में इतिहास रच दिया है। वह पहली एशियाई टीम बनी है जिसने दक्षिण अफ़्रीका को इस मैदान पर हराया है।

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 174 रन बनाये और मेजबान टीम के सामने 305 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रख दिया। भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाये थे और दक्षिण अफ्रीका को 197 रन पर ढेर कर पहली पारी में 130 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टंप्स तक चार विकेट खोकर 94 रन बना लिए थे और आखिरी दिन उसने लंच तक अपना स्कोर सात विकेट पर 182 रन पहुंचा दिया है। लेकिन लंच के बाद उसकी दूसरी पारी 191 रन पर सिमट गयी।

कल के नाबाद बल्लेबाज और कप्तान डीन एल्गर ने 52 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। एल्गर ने ङ्क्षक्वटन डी कॉक के साथ पांचवें विकेट के लिए 36 रन जोड़े। जसप्रीत बुमराह ने एल्गर को पगबाधा कर भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। एल्गर ने 156 गेंदों पर 77 रन में 12 चौके लगाए।

डी कॉक ने तेम्बा बावुमा के साथ छठे विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी की। मोहम्मद सिराज ने डी कॉक को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। डी कॉक ने 28 गेंदों पर 21 रन में दो चौके लगाए। मोहम्मद शमी ने वियान मुल्डर को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका दे दिया। मुल्डर ने एक रन बनाया और उनका विकेट 164 के स्कोर पर गिरा। बावुमा ने इसके बाद मार्को यानसन के साथ लंच तक टीम के स्कोर को 182 तक पहुंचा दिया। लंच के समय बावुमा 78 गेंदों में चार चौकों के सहारे 34 रन और यानसन पांच रन बनाकर क्रीज पर थे।

लंच के बाद नौ रन जोड़कर मेजबान टीम के तीन विकेट निकल गए। यानसन को शमी ने पंत के हाथों कैच कराया। यानसन ने 14 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाये। अश्विन ने कैगिसो रबादा और लुंगी एनगिदी को शून्य पर लगातार गेंदों पर आउट कर दक्षिण अफ्रीका की पारी 191 रन पर समेट दी। बावुमा 80 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से बुमराह को 50 रन पर तीन विकेट और शमी को 63 रन पर तीन विकेट मिले। सिराज ने 47 रन पर दो विकेट और अश्विन ने 18 रन पर दो विकेट लिए।

 

Read More चीन की घटती आबादी और बढ़ती तकनीकी ताकत: भारत के लिए चुनौती

Read More भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम का किया स्वागत : पश्चिम एशिया में स्थाई शांति की जताई उम्मीद, होर्मुज़ जलडमरूमध्य को खोलने का आग्रह

 

 

पांचवें और अंतिम दिन का स्कोरबोर्ड

स्कोरबोर्ड
भारत (पहली पारी) 327
दक्षिण अफ्रीका (पहली पारी) 197
भारत (दूसरी पारी) 174

दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी
एडन मारक्रम बो शमी (...................................01
डीन एल्गर पगबाधा बो बुमराह...........................77
कीगन पीटरसन का पंत बो सिराज.......................17
रैसी वान डेर डुसेन बो बुमराह............................11
केशव महाराज बो बुमराह.................................08
टेम्बा बावुमा अविजित......................................35
क्विंटन डी कॉक बो सिराज...............................21
वियान मुल्डर का पंत बो शमी...........................01
मार्काे जेनसन का पंत बो शमी............................13
कैगिसो रबादा का शमी बो अश्विन......................00

लुंगी एनगिदी का पुजारा बो अश्विन.....................00

अतिरिक्त: 07

कुल: 68 ओवर में 10 विकेट पर 191

विकेट पतन: 1-12, 2-34, 3-74, 4-94, 5-130, 6-161, 7-164, 8-190, 9-191, 10-191

गेंदबाजी:

जसप्रीत बुमराह..........19-4-50-3

मोहम्मद शमी.............17-3-63-3

मोहम्मद सिराज..........18-5-47-2

शार्दुल ठाकुर...............5-0-11-0

रविचंद्रन अश्विन.........9-2-18-2

 

Read More 483 में से 347 पद खाली : खेल परिषद की कोचिंग व्यवस्था राम भरोसे, कोचों की कमी से प्रशिक्षण प्रभावित

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ